बिलासपुर

कोरोना अपडेट: डिंडौरी पॉजिटिव युवक के संपर्क में आने वालों की हो रही तलाश, बिलासपुर के घुटकू, कलमीटार और हांफ़ा से लिए गए सेम्पल

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – डिंडौरी जिले के करंजिया में सब्जी बेचने वाले एक युवक के कोरोना पॉजिटिव केस का मामला अब न्यायधानी के अन्य गांवों से भी जुड़ने लगा है। पूर्व में संक्रमित युवक की ट्रैवल हिस्ट्री ग्राम घुटकू से जुड़ी थी। लेकिन बुधवार की स्वास्थ्य विभाग की जांच ने और भी चिंता बढ़ा दी है, क्योकि दिनभर के खोजबीन के बाद संक्रमित युवक से संपर्क में आने वालों लोगो मे घुटकू के अलावा दो और गांव के ग्रामीण भी जुड़ गए है। जांच में ग्राम हांफ़ा सहित कलमीटार के सब्जी व्यवसायियों को भी चिन्हांकित किया गया है। जो संक्रमित युवक से सब्जी खरीदी बिक्री के दौरान संपर्क में आए थे। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले के कोरोना मरीज के तार गौरेला के गोरखपुर से जुड़ने के साथ ही घुटकू और अब उसके बाद सकरी के करीब हांफ़ा क्षेत्र से जुड़ गया है।

बताया जा रहा है कि जब बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम घुटकू ग्रामीणों की जांच के लिए पहुँची तो संक्रमित युवक का पास के गांव हांफ़ा से भी संपर्क हुआ है। इसके साथ ही विभाग की टीम को पता चला की कलमीटार के एक थोक सब्जी व्यापारी जो आस पास के गाँवो के अलावा सब्जी खरीदकर बेचने अपने वाहन (पिकअप गाड़ी) से गौरेला पेड्रा तक जाता है। इस बीच वह भी पॉजेटिव युवक के संपर्क में आया है। जिसपर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उक्त सभी संदेहियों सहित उनके पूरे परिवार को होम क्वारंटीन कर घर मे ही रहने के निर्देश दिए है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीनों गांव के आस-पास के गांव वालो को भी संक्रमण के प्रति सतर्कता बरतने की हिदायत दी है।

9 संदेहियों का लिया गया सैंपल…

मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डिंडौरी जिले के करंजिया में सब्जी बेचने वाले एक संक्रमित युवक के संपर्क में आने वाले बिलासपुर जिले के कुल 9 संदेहियों का सैंपल लिया है। जिसमे 6 घुटकू के ग्रामीण और 2 हॉफा सहित एक कलमीटार के ग्रामीण शामिल है। सभी के सैंपलो को रायपुर एम्स जांच के लिए भेज दिया गया है। जहाँ से कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक स्थिति का पता चल सकेगा।

भ्रमवश स्वास्थ्य विभाग के अमले को गांव से खदेड़ने की गई कोशिश..

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम घुटकू से हॉफा संदिग्धों के सैंपल लेने जब टीम मौके पर पहुँची, तो वहाँ मौजूद गांव की महिलाओं ने उन्हें घेर लिया। ग्रामीणों ने टीम को यह कहकर वहाँ से भगाने लगे कि वह उनके गांव आकर बीमारी को फैला रहे है। इसको गांव में लेकर जमकर विवाद भी हुआ। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम की सूझबूझ और स्थानीय पुलिस के मदद से काफी मशक्कत के बाद गांव के दो संदेहियों का सैंपल कलेक्ट किया गया।

अब तक जिले के कोरोना अपडेट इस प्रकार..

-अब तक विदेश व अन्य राज्य से लौटकर आने वाले लोगो की संख्या-1617

-बुधवार को मिले नए संदेही-30

-अब तक घर मे आइसोलेट किए गए-1510

-अब तक लिए गए कुल सैंपल-479

-बुधवार को लिए गए सैंपल-16

-निगेटिव रिपोर्ट- 430

-पॉजिटीव रिपोर्ट-01 वर्तमान में स्वस्थ

-रिपोर्ट का इंतजार-49

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी: जयरामनगर रेलवे फाटक अब 24 मार्च तक रहेगा बंद...इन रास्तों का करें उपयोग, शिक्षक हत्याकांड के फरार आरोपी ने घर पहुँचकर लगाई फांसी...पुलिस के हाथ लगने से पहले मौत को लगाया गले... VIDEO:- छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती…अब रायगढ़ जिले के तमनार में लहलहा रही थी हरियाली, मच... बिलासपुर: ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई... लाखों की नगदी और लग्जरी सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार खनिज विभाग ने फिर की घेराबंदी, खनिजो का अवैध परिवहन करने वाले 5 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, खाद्य सुरक्षा विभाग हुआ अलर्ट..नवरात्रि और गर्मी को देखते हुए वाटर प्लांट और संस्थाओं की हुई जांच, प... सीपत: चखना सेंटर में सेना के जवान पर हमला...संचालक और कर्मचारियों ने की मारपीट,पुलिस कार्रवाई पर उठे... बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी