सीपत

सीपत :- पति ने कुल्हाड़ी मारकर पत्नी को उतारा मौत के घाट…फरार आरोपी चंद घंटों में ही चढ़ा पुलिस के हत्थे,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुली में आज शाम विवाद के बाद एक पति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया है, जिसमें घटना को अंजाम देकर फरार आरोपी पति को पुलिस ने चंद घंटों में ही अपनी हिरासत में लेकर जांच की जा रही है। मामले में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम कुली में एक महिला के घायल होने की सूचना पर तुरंत डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां पर जानकारी मिली कि ग्राम कुली में एक घर में मृतिका रिंकी मैत्री पति प्रकाश मैत्री दोनों पिछले दो-तीन दिनों से रह रहे थे तथा गुरुवार शाम 7 बजे के लगभग किसी विवाद पर आरोपी पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से वार करके फरार हो गया था।

वही पीड़िता को घटना स्थल से तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी रास्ते में ही मौत हो जाने से ग्राम कुली उसके मायके निवास स्थान में लाया गया। घटना पर थाना सीपत में तुरंत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है, वही आरोपी घटना के बाद से फरार था, जिसे पुलिस ने चंद घन्टो में ही तलाश कर हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस...