छत्तीसगढ़बिलासपुर

मोर पालते पकड़ाया ग्रामीण, दोनों मोरो को कानन पेंडारी भेजा गया

अनजाने में किए गए अपराध की वजह से मोर पालने वाले ग्रामीण पर किसी तरह की कानूनी कार्यवाही नहीं की गई

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार ही नहीं बल्कि उसे पालना भी प्रतिबंधित है। लेकिन आम ग्रामीण इससे अनभिज्ञ है। वन विभाग को सूचना मिली कि मरवाही वन मंडल की खोडरी वन परिक्षेत्र की बस्ती आम गांव में रहने वाला कम पढ़ा लिखा गरीब मजदूर लगीन सिंह अपने घर में दो मोर के बच्चों को पाल रहा है। दोनों मोर उसके घर में खुले में घूमते अक्सर देखे जाते थे ।सूचना के बाद वन मंडल अधिकारी मरवाही एवं उप वन मंडल अधिकारी के निर्देश पर वन विभाग द्वारा ग्रामीण के घर छापा मारा गया, जहां से दोनों मोर के बच्चों को अपने आधिपत्य में लेकर उन्हें सुरक्षित मिनी जू कानन पंडारी भेजा गया। इस दौरान अनजाने में किए गए अपराध की वजह से मोर पालने वाले ग्रामीण पर किसी तरह की कानूनी कार्यवाही नहीं की गई, अलबत्ता उसे समझाइश जरूर दी गई। साथ ही वन्य प्राणियों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के प्रयास के साथ जंगलों में रहने वालों को जागरूक किया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब...