मल्हार

मल्हार:- माँ डिडिनेश्वरीं मंदिर में चैत्र नवरात्र की तैयारियां तेज, 19 से 27 मार्च तक होंगे अनुष्ठान…जलेंगे हजारों मनोकामना ज्योत,

उदय सिंह

मल्हार – माँ डिडिनेश्वरीं देवी मंदिर में बासंती चैत्र नवरात्र पर्व की तैयारी जोर शोर से चल रही है। ज्योतिकलश कक्षो की सफाई के अलावा परिसर में रंग रोहन का कार्य अंतिम चरण में है वही नवरात्र के दौरान परिसर को भव्य बनाने आकर्षक लाइट व झालर लगाए जा रहे है।

पिछले दिनों हुई ट्रस्ट की बैठक में सभी सदस्यों को अलग अलग जिम्मेदारियां सौप दी गई है। कार्यालय प्रभारी जतन कैवर्त ने बताया कि इस वर्ष 19 से 27 मार्च तक नवरात्र अनुष्ठान होंगे इस दौरान मंदिर में पंडित नरेश पांडेय दुर्गासप्तसती पाठ के अलावा सभी नवरात्र अनुष्ठान संपन्न कराएंगे।

ट्रस्ट ने इस बार 751 रुपये तेल, 1851 रुपये घृत ज्योतिकलश तथा 1751 रुपये जंवारा के लिए निर्धारित की है। ज्योतिकलश की रसीद काटने वाले प्रेरको के पास रसीद बुक भेज दी गई है जो मनोकामना के लिए दीप प्रज्वलित करने रसीद बनाकर कार्यालय भेजेंगे इसके अलावा मंदिर कार्यालय में रसीद कटवाया जा सकता है।

ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल कैवर्त ने बताया कि इस बार नवरात्र में 3 हजार से ज्यादा मनोकामना के ज्योत जलेंगे। नवरात्र के दौरान सम्पूर्ण नवरात्र पूजन के अलावा जसगीत, झांकी, रामायण, कीर्तन भजन रात्रिकालीन कार्यक्रम मंदिर परिसर में होंगे।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई...