बिलासपुर

कोरोना अपडेट:- प्रदेश में 113 नए कोरोना पॉजिटिव, हॉटस्पॉट कोरबा में सबसे अधिक, तो बलरामपुर, जांजगीर चाम्पा, रायगढ़, बिलासपुर जिलों से मिले नए मरीज….संक्रमितों की संख्या 1600 पार वही 24 घंटे में 2 की हुई मौत

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – प्रदेश में देर रात फिर कोरोना विस्फोट हुआ है। जिसमे कोरोना के 113 नए मामलों की पुष्टि हुई है। जिसमे सबसे अधिक 44 मरीज कोरबा जिले के बताए जा रहे है। तो वही बलरामपुर से 28 जांजगीर चापा से 14 और रायगढ़ व रायपुर से 6-6 ,बलौदाबाजार से 3 सहित बिलासपुर,गरियाबंद,जशपुर से 2-2 नए मरीज मिले है। आपको बता दे नए मरीजो को मिलाकर अब प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1662 हो गई है। तो वही इस बीमारी ने 8 लोगो को मौत की नींद सुलाई है।

जबकि अब भी प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजो की संख्या 939 हो चुकी है। जिनका इलाज कोविड हॉस्पिटल में किया जा रहा है। इस बीच राहत की बात यह है कि प्रदेश के अलग अलग कोविड हॉस्पिटलों से कुल 84 मरीजो का डिस्चार्ज हुआ है। जिसे मिलाकर अब प्रदेश में कोरोना की जंग जितने वाले मरीजो की संख्या बढ़कर 715 हो गई है।

दो मरीजो की फिर हुई मौत…

जिस हिसाब से प्रदेश के अलग अलग जिलों में कोरोना के संक्रमित मरीजो के संख्या में इजाफा हो रहा है। तो वही इस महामारी से लोग मौत के अगोश में जाते दिख रहे है। इसी कड़ी में हैल्थ डिपार्टमेंट ने प्रदेश के दो और कोरोना संक्रमित मरीज के मौत होने की पुष्टि की है। जिसमे पहला मरीज रायगढ़ का है। जो पहले ही कैंसर से पीड़ित था। जिसे उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद रायपुर एम्स भर्ती कराया गया था। जहाँ उसकी इलाज के दौरान मौत शनिवार देर रात को हो गई। तो वही दूसरा मरीज महासमुंद का बताया जा रहा है, जिसे 4 जून को पैरालिसिस अटैक आया था। जिसके बाद उसे परिजनों ने रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया था। जहाँ इलाज के बाद भी मरीज के स्वास्थ्य में कोई सुधार नही हुआ,जिसके मद्देनजर उसकी आरटी पीसीआर जांच कराई गई। जहाँ उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उसे आनन फानन में रायपुर एम्स हॉस्पिटल में रैफर किया गया। जहाँ इलाज के दौरान शनिवार देर रात मरीज की मौत हो गई। जिन्हें मिलाकर अब प्रदेश में कुल 8 कोरोना संक्रमित मरीजो की मौत हो चुकी है।

error: Content is protected !!
Letest
धान खरीदी महाअभियान: अन्नदाताओं के स्वागत में सजकर तैयार जिले के 154 केंद्र..1.36 लाख किसानों ने करा... बिलासपुर: लक्ष्मी विसर्जन के दौरान मचा बवाल... हिर्री पुलिस ने 7 युवकों पर की कार्रवाई व्हाट्सएप पर आया PM किसान रजिस्ट्रेशन का APK, इंस्टॉल करते ही क्रेडिट कार्ड से 10.20 लाख पार..मोबाइल... मोबाइल गुम होने के बाद तीन बैंक खातों से 2.96 लाख पार...साइबर ठगी का मामला दर्ज, गाली देने से रोका तो हैवानियत पर उतरा आरोपी! युवक को बेरहमी से पीटा, फिर पेट्रोल डालकर लगा दी आग वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सिरगिट्टी में जन चौपाल लगाकर लोकतंत्र बचाने का लिया संकल... मस्तूरी:- जिस पोते को गोद में खिलाया, उसी ने दादा की बेरहमी से की हत्या, लात-घूंसों से पीटकर उतारा म... नौकरी और अंतरराष्ट्रीय बिजनेस का झांसा देकर 5 लाख की ठगी, क्यू नेट पिरामिड स्कीम में फंसाया, कई बने ... 20 हजार रुपये और जमीन के बंटवारे को लेकर बेटे ने पिता को लोहे के हुक से पीटा और पेट्रोल डालकर जिंदा ... छठ महापर्व का भव्य आगाज, महाआरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब…जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में जल में प्र...