रतनपुर

खंडग्रास सूर्य ग्रहण 21 जून को, मंदिरों के पट रहेंगे बंद, सूतक लगते ही वर्जित होगा दर्शन….शाम 4 बजे के बाद हो पाएंगे दर्शन लाभ

जुगनू तंबोली

रतनपुर– आगामी 21 जून को खगोलीय घटना के तहत खंडग्रास सूर्य ग्रहण का संयोग बन रहा है, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसके अलग अलग प्रभाव मानव जीवन पर पड़ते है। जिसकी मान्यता अनुसार लोग इस संयोग का दुष्प्रभाव स्वयं पर न पड़े इसके लिए कई उपाय भी किये जाते है। इस बार भी यह खगोलीय घटना 21 को घटित होगी। 5 जून के बाद चंद्रग्रहण लगने के साथ ही 21 जून को खंडग्रास सूर्य ग्रहण होना तय है। यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा। भारत के अलावा यह सूर्यग्रहण एशिया, अफ्रीका और यूरोप में भी दिखाई देगा। यह सूर्य ग्रहण मृगशिरा नक्षत्र और मिथुन राशि में लगेगा। ग्रहण सुबह  10 बजकर 14 मिनट से 1 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। ग्रहण का सूतक काल 20 जून की रात 10 बजकर 14 मिनट से आरंभ हो जाएगा। इसके साथ ही मंदिरों के पट दर्शन के लिए बंद कर दिए जाएंगे जो 21 जून की शाम विधिवत शुद्धिकरण के साथ फिर से खोले जाएंगे, इस दौरान मूर्ति दर्शन, स्पर्श आदि वर्जित माना गया है। रतनपुर स्थित माँ महामाया मंदिर प्रबंधन द्वारा इस संबंध में पूर्व से ही श्रद्धालुओं को सूचित किया जा रहा है कि 21 जून को प्रातः से सांध्य तक मंदिर में दर्शन वर्जित रखा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रतनपुर : माँ के दशगात्र में पसरा मातम… तालाब में डूबने से बेटे की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का... VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से दहशत… वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू…भरारी जंगल से पकड़क... पानी भरने के विवाद में खूनी संघर्ष... युवक पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर तीन मासूम बच्चों संग महिला लापता...तीन दिनों से नहीं लगा सुराग, परिजनों में बढ़ी चिंता VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से हड़कंप, सुबह टहलने निकले लोगों में मची अफरा-तफरी, वन वि... बुलेट सवार बदमाशों का आतंक खत्म... लूट और मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, बिस्तर में सो रहे 10 वर्षीय मासूम को जहरीले करैत ने काटा... इलाज के दौरान हुई मौत, घर में पसरा मातम बकरी-बकरा चोरी कांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार...दुकान में काटकर बेचता था चोरी के जानवर महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर अब आधा शुल्क... छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला मस्तूरी : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर..1 युवक की मौत, एक गंभीर