बिलासपुर

पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल पहुँचे निरीक्षण पर, क्वारंटाइन सेंटर सहित थानों का लिया जायजा….दिए आवश्यक दिशा निर्देश

उदय सिंह

मस्तूरी – बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल शनिवार को मस्तूरी दौरे पर रहे। जहाँ उन्होंने पचपेड़ी थाना और मल्हार चौकी का निरीक्षण किया। साथ ही पुलिस कप्तान ने मस्तूरी क्षेत्र स्थित कोरेंटाइन सेंटर, कंटेनमेंट ज़ोन के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गौरतलब है कि जिले के बेसिक पुलिसिंग को लेकर पुलिस अधीक्षक इन दिनों अलर्ट मोड में है। जिन्होंने शुक्रवार को शहरीय क्षेत्रों में आवश्यक दिशा निर्देश देने के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों के पुलिसिंग को बेहतर बनाने जुट गए है। लिहाजा उन्होंने शनिवार को अपने निरीक्षण के दौरान पचपेड़ी थाना और मल्हार चौक के पेंडिंग मामले, मर्ग सहित केस डायरी की जांच की।

जहाँ महीनों से लंबित सभी प्रकरणो को तेज करने संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक प्रशान्त अग्रवाल ने मस्तूरी के कोरेंटाइन सेंटर और कंटेनमेंट ज़ोन का भी निरीक्षण किया। वही इन जगहों में तैनात एसपीओ, पुलिसकर्मियों सहित अन्य कर्मचारियों को सुरक्षा के बताए गए सारे नियमों के पालन की जानकारी दी है। तो वही कोरेंटाइन सेंटर में मौजूद प्रवासी मजदूरों को भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर स्वस्थ और सुरक्षित रहने की अपील की है।

क्वारंटाइन सेंटर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिखे गंभीर

पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान विशेष तौर पर क्वारंटाइन सेंटर में तैनात कर्मियों को अपनी सुरक्षा के लिए गाइड करते हुए सतर्क रहने निर्देश दिए साथ ही किसी भी घटना की तत्काल रिपोर्टिंग करने कहा गया। इसके साथ ही उन्होंने क्वारंटाइन सेंटर में ड्यूटी में तैनात, शिक्षक, एसपीओ, कोटवार सहित अन्य कर्मियों के साथ हो रही मारपीट और हमले की घटनाओं पर संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। वही प्रवासियों से भी चर्चा की और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी ली।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और फिर हत्या की खौफनाक साजिश.... दूध में नींद की दवा देकर गमछे से घोंटा गला, डायल-112 की सूझबूझ से बची युवक की जान... फंदे पर झूलने से पहले पुलिस ने किया रेस्क्यू, पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चिल्हाटी में 2.81 लाख की सेंधमारी; लगातार चोरी के बावजूद प... अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस VIDEO:-घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार! चैनल गेट से लॉकर तक सब तहस-नहस, सीसीटीवी ने खोला राज VIDEO:- मौत के मुहाने पर सेल्फी का जुनून! खूंटाघाट में सुरक्षा गेट फांदकर तेज बहाव के बीच पहुंचे लोग... मल्हार: ‘अटल’ व्यक्तित्व को नमन: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी.. दी गई श्रद्धां... अनोखा शराब तस्कर! R15 स्पोर्ट्स बाइक पर महुआ शराब की तस्करी, मस्तूरी पुलिस का शिकंजा; 33 लीटर कच्ची ... मोबाइल हैक कर 98 हजार की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित,