कोटा

जंगल में मिले लाश की हुई पहचान….शराब पीने के दौरान हुए विवाद में दो नाबालिगों ने की थी हत्या,

प्रेम सोमवंशी

कोटा – कोरी डैम(घोंघा जलाशय) के पास जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली थी, जिसकी हत्या की आशंका पर पुलिस जांच कर रही थी, इसी दौरान मौके पर मिले साक्ष्य के आधार पर एवं वहां तक जाने वाले रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करने एवं वहां पड़े शराब की शीशी के आधार पर आसपास के शराब दुकान में सीसीटीवी चेक करने का निर्देश दिए जाने पर मृतक के पास पड़े लाल काले रंग के ऊनी टोपी, शव का फोटो एवं मृतक के चप्पल का फोटो को व्हाट्सएप के जरिए सभी ग्रुपों में शेयर किया गया। जिसके आधार पर काठाकोनी निवासी अजय रात्रे ने उक्त वस्तुओं को अपने बेटे का होना पहचान किया, जिन्हें तत्काल मौके पर बुलाया गया, जिनके द्वारा पहचान किए जाने बाद उनसे विस्तृत पूछताछ की गई। पूछताछ पर उन्होंने बताया कि दिनांक 02.02. 2022 को उनका पुत्र अपने गांव के ही दोस्तों के साथ कोटा डैम तरफ घूमने गए था, जहां से उनका लड़का वापस घर नहीं आया था।

उसके दोनों दोस्तों से पूछने पर उनके घर के पास बेटे को छोड़कर जाना बता रहे थे, किंतु उनका लड़का पिछले 7 दिनों से घर वापस नहीं आया था। परिवार वाले आसपास एवं परिजनों के यहां पता तलाश कर रहे थे। पूछताछ के दौरान उनके द्वारा बताए गए सूचना के आधार पर मृतक के दोनों दोस्तों जिनका पूर्व से ही सकरी थाना में अपराधिक पृष्ठभूमि है को हिरासत में लिया गया जिनसे पूछताछ करने पर बताये कि वे लोग दिनांक 02.02.2022 को घूमने के लिए औरापानी बांध एवं कोरी डैम गए थे। कोरी डैम के पास जंगल में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में गुस्से में आकर उन दोनों दोस्तों ने मृतक के गले में चाकू से एवं सिर में पत्थर से वार कर हत्या कर दिए, सबूत को नष्ट करने एवं मृतक की पहचान छिपाने के लिए वहां पड़े सूखे पत्तों से एवं साथ में रखें कपड़ों को उसके ऊपर डाल कर माचिस से जला दिए।

इस पूरी कार्यवाही व अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुविभाग कोटा आशीष अरोरा, थाना प्रभारी कोटा, थाना प्रभारी सकरी एवं थाना सकरी स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा:- बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई...एक युवक की मौत, सिविल लाइन पुलिस की हिरासत में आरोपी का हंगामा... ब्लेड से खुद पर किए वार, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल VIDEO:- रतनपुर और मस्तूरी में ACB का छापा, पटवारी और बिजली विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ... रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप....पीड़ित ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार चाकू की नोक पर युवक का अपहरण...50 हजार रुपये फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत...दो युवक घायल, तिफरा क्षेत्र में फिर ... मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी...जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में, चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी....नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार