बिलासपुर

जातिवाद के खिलाफ करेंगे सत्याग्रह: रेवती यादव…मूल ओबीसी के हक की लड़ाई में जनता दे रही साथ,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – नगर निगम चुनाव में महापौर पद ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित है, लेकिन बाहरी प्रत्याशी धनबल और बाहुबल के सहारे जनता को गुमराह कर रहे हैं। इस स्थिति से आहत मूल ओबीसी प्रत्याशी रेवती यादव ने जातिवाद और अन्याय के खिलाफ सत्याग्रह करने का निर्णय लिया है।

रेवती यादव ने बताया कि 7 फरवरी को सुबह 11 बजे गांधी चौक से नेहरू चौक तक मौन पदयात्रा निकालेंगी और नेहरू चौक पर मौन तोड़कर जनता व मीडिया को संबोधित करेंगी। उन्होंने कहा कि यह चुनाव धनबल बनाम जनबल का है, जहां बाहुबल और प्रचार की आंधी जनता को भ्रमित कर रही है।

उन्होंने जनता से अपील की कि पार्टी नहीं, प्रत्याशी चुनें और मूल ओबीसी वर्ग को उसका हक दिलाएं। उन्होंने आशंका जताई कि यदि बाहरी प्रत्याशी जीते तो भविष्य में जाति विवाद न्यायालय में जाने से नगर निगम में पुनः चुनाव की नौबत आ सकती है,

जिससे जनता और सरकार का समय व धन व्यर्थ होगा।रेवती यादव ने कहा कि वह बिलासपुर को सुशासन, मूल ओबीसी वर्ग को अधिकार, सड़कों, बिजली, पानी की बेहतर व्यवस्था, युवाओं को रोजगार और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने जनता से 11 फरवरी को मतदान कर भय, भ्रष्टाचार, बाहुबल और नकली ओबीसी प्रत्याशियों के खिलाफ जनमत देने की अपील की।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब