रतनपुर

नाबालिग से करता था छेड़छाड़, नियत खराब होने पर करने लगा जबरदस्ती….माँ ने बचाई बेटी की आबरू और थाने पहुँच कराई शिकायत दर्ज

जुगनू तंबोली

रतनपुर– थाना क्षेत्र के ग्राम अलतरी से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहाँ एक पिता की नियत अपनी 14 वर्षीय बेटी पर ही डोल गई। पीड़िता की माँ ने समय रहते पहुँचकर अपनी बेटी की आबरू बचाई और अपने पति के खिलाफ ही थाने पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की पत्नी के पूर्व पति से एक 14 वर्षीय बेटी है, पति की मौत के बाद पीड़िता की माँ ने दूसरी शादी आरोपी से की, जिससे उनके 4 बच्चे भी है, सभी एक ही घर मे रहते है, बीते दिनों आरोपी पिता द्वारा अपनी सौतेली बेटी से छेड़छाड़ की घटना की जाती रही, 14 वर्षीय मासूम कुछ समझ नही पा रही थी, लेकिन इसी बीच वहशी आरोपी की नियत नाबालिग पर खराब हो गई और वह उसके साथ जबरदस्ती करने लगा, तभी पीड़िता की माँ मौके पर पहुँच गई जिसने उसे आरोपी पति के चंगुल से छुड़ाया और सीधे रतनपुर थाने पहुँचकर अपने पति के खिलाफ ही शिकायत दर्ज कराई, जहाँ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 354 और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज गिरफ्तार कर लिया और रिमांड पर जेल भेज दिया।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद, यातायात पुलिस की पहल रंग लाई, दुर्घटनाओ... प्रतिबंध के बावजूद बोरवेल खनन पड़ा भारी, प्रशासन ने जब्त किए दो वाहन, उल्लंघन करने वालों को कड़ी कार... नशे में चूर होकर बाइक सवार हुआ बेसुध...अज्ञात चोर ले उड़े पल्सर, मोबाइल और सोने के जेवर, पचपेड़ी :- सूने मकान पर चोरों का धावा, अलमारी का लॉकर तोड़ 4.50 लाख रुपये लेकर फरार, अज्ञात चोर बिलासपुर:- टेंट लगाने के दौरान करंट की चपेट में आया मजदूर...हुई दर्दनाक मौत, ग्रैंड लोटस होटल में हु...