अवर्गीकृत

कोरोना अपडेट:- प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी, संक्रमितों की संख्या पहुँची 4265 पर

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – रायपुर जिले में फिर कोरोना विस्फोट हुआ है। जहाँ सांसद के ड्राइवर, दुकानदार सहित जवान के परिजनों को मिलाकर 87 नए पॉजिटिव मरीज मिले है। आपको बता दे इसके पूर्व भी रविवार को रायपुर से 96 कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। इसके अलावा हैल्थ डिपार्टमेंट के अनुसार प्रदेश में सोमवार के कुल 184 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजो की पहचान की गई है। जिसमे राजनांदगांव जिले से 26, दुर्ग से 25, मुंगेली से 9, गरियाबंद से 8, धमतरी से 7 बेमेतरा व कवर्धा से 4, बिलासपुर से 3, बलौदा बाजार से 2 और बालोद, महासमुंद, रायगढ़, कोरिया, जांजगीर, सरगुजा, जशपुर नारायणपुर व पेंड्रा गौरेला मरवाही से एक-एक मरीज मिले हैं। वहीं 49 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज किए गए हैं। जिसके बाद अब राज्य में कुल पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 4265 हो गई है। जिसमे एक्टिव मरीज़ों की संख्या 1044 पहुँच चूंकि है। 

30 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से मचा हड़कंप,,सिम्स के डॉक्टर सहित अन्य लोगो के संपर्क में रही थी महिला …

सोमवार को सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाली 30 वर्षिय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जो चंद्रा अपार्टमेंट सहित अन्य घरों पर काम करने जाया करती थी। जब उक्त संक्रमित महिला से जानकारी ली गई तो पता चला कि सिम्स की कोरोना ओपीडी की प्रभारी अधिकारी के घर भी वह काम करने जाया करती थी। जिसकी जानकारी लगते ही महिला अधिकारी और उनके पति जो कि सेंदरी स्थित मानसिक आरोग्य शाला में पदस्थ हैं वह घर में ही क्वारंटाइन हो गए हैं। पॉजिटिव पाई गई महिला को इलाज के लिए संभागीय कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है संक्रमित महिला में प्रारंभिक लक्षण दिखने पर 9 जुलाई को उसका सैंपल लिया गया था। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे अब बिलासपुर कोविड हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। वही स्वास्थ्य विभाग के अमले ने संक्रमित महिला के संपर्क में आने वाले दर्जनों संदेहियों की जांच सैम्पल कलेक्ट किया है। इस बीच राहत की बात यह है। सोमवार को जिले के 15 मरीजो का डिस्चार्ज किया गया है। जिसमे बिलासपुर कोविड हॉस्पिटल से तीन और बाकि रायपुर हॉस्पिटल में पूर्व से भर्ती मरीज शामिल है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब जिले में 67 एक्टिव मरीज है।जिनका इलाज किया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद... जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज, दो साल बाद खुली जांच की नई दिशा सीपत:- प्रेमिका बनी कातिल: शादीशुदा प्रेमी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, घसीटकर बाड़ी में फेंकी ला... डॉक्टरों की लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्त! कलेक्टर संजय अग्रवाल का औचक निरीक्षण, अस्पताल में मचा हड़कं... बिलासपुर में दिल दहला देने वाला हादसा! डिवाइडर से टकराते ही लोहे का पाइप पेट के आरपार, तीन युवक गंभी... दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ...