रायपुर

कोरोना अपडेट:- रिकार्ड तोड़ती कोरोना की स्पीड से मचा हंगामा 12 घंटे में 93 कोरोना पॉजिटिव की पहचान…..प्रदेश में अब चिंताजनक हालात, लगातार बढ़ रहे मरीज

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – अब छत्तीसगढ़ में भी कोरोना का कहर अपने परवान पर चढ़ने लगा है। क्योकि पिछले 12 घन्टे में ही 93 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजो की पुष्टि हुई है। जिसमे सबसे ज्यादा जशपुर और महासमुंद जिले में 19-19 मामले सामने आए है। तो वही बिलासपुर से 17,जांजगीर से 9,तो रायपुर और राजनांदगांव से 6-6 केस मिले है। इसके साथ ही रायगढ़ जिले से 5,कबीरधाम से 04,बलौदाबाजार और राजनांदगांव से 3-3 सहित सूरजपुर जिले से 2 नए मरीज मिले है। आपको बता दे प्रदेश में एक दिन में अब तक सबसे अधिक गुरुवार को ही कोरोना पॉजिटिव के 93 नए मामले सामने आए है। जो प्रदेश के लिए खतरे की घन्टी साबित हो रही है। इसके साथ प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या बढ़कर 773 तक पहुँच गई है। जबकि एक्टिव मरीजो की भी संख्या एकाएक बढ़कर 565 हो गई है। 

प्रदेश के तीन कोविड हॉस्पिटलों से 17 मरीज हुए डिस्चार्ज…

गुरुवार को छत्तीसगढ़ के अलग अलग कोविड 19 हॉस्पिटल से 17 कोरोना मरीजो को पूर्णता स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया है। जिसमे मेडिकल कॉलेज रायगढ़ से जिले के चार और एक जशपुर के मरीज की छुट्टी हुई है। इसी तरह मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर से भी 9 कोरोना मरीजो को डिस्चार्ज किया गया है। जिसमे कोरिया और सरगुजा जिले के 2-2 मरीज तो बलरामपुर के पाँच मरीज शामिल है। इसके साथ बिलासपुर कोविड 19 हॉस्पिटल से बिलासपुर जिले के तीन मरीजो को भी उपचार के बाद ठीक होने की स्थिति में घर रवाना किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...