
भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में शनिवार को कोरोना विस्फोट हुआ है।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जहाँ एक साथ 62 नए मरीजो के मिलने से हड़कंप मच गया है। वहीँ दो की डबल रिपोर्टिंग होने की संभावना है, जिसमे 44 मेल और 18 फीमेल है जिनमे एक से 16 साल तक के बच्चो के साथ 65 वर्ष तक बुजुर्ग शामिल है। शनिवार को सबसे अधिक मरीज मस्तूरी ब्लॉक के है। जहाँ ग्राम खोरसी से 34 ग्रामीण संक्रमित मिले है। जो पूर्व में बस्तर से आए संक्रमित जवान के संपर्क में थे। इसी तरह ग्राम सरगंवा में संक्रमित पंचायत प्रतिनिधि के संपर्क में आने वाले 4 के साथ ग्राम कड़ार से एक पॉजिटिव मरीज मिले है।

साथ ही बिल्हा ब्लॉक से भी 13 पॉजिटिव मरीजो की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि पॉजिटिव मरीजो में शहरीय क्षेत्र के 10 लोग शामिल है। जिसमे 6 मेल और 4 फीमेल मरीज शामिल है। जिनमे 7 मरीज कोनी अटल आवास के रहने वाले है। जो पूर्व में स्वास्थ्य विभाग के नेत्र सहायक के घर मे काम करने वाली संक्रमित बाई के संपर्क में थे। जिनका संदेह के आधार पर सैम्पल लिया गया था। इसके अलावा जूनी लाइन में रहने वाला 40 वर्षीय व्यक्ति जो कि नोकिया मोबाइल कंपनी में कार्यरत्त है वह सिरगिट्टी में पूर्व में पॉजिटिव मिले ठेकेदार के भाई के संपर्क में आया था । इसके साथ ग्रीन पार्क, देवनंदगर से दो अन्य मरीज मिले है। जिन्हें बिलासपुर और रायपुर कोविड हॉस्पिटल में भर्ती करने की तैयारी की जा रही है। इस बीच शनिवार को जिले के पांच मरीजो को डिस्चार्ज भी किया गया है। जिसके बाद अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या 436 पहुँच गई है। जबकि अब भी जिले में 172 एक्टिव मरीज है।