छत्तीसगढ़

किसी भी वक्त हो सकती है अजीत जोगी की गिरफ्तारी, जानिए क्यों ?

डेस्क

जिला प्रशासन की ओर से सिविल लाइन पुलिस में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर लाभ लेने का गंभीर मामला दर्ज कराया है। सिविल लाइन पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और कभी भी उनकी गिरफ्तारी मुमकिन है । आपको याद दिला दें कि संत कुमार नेताम की शिकायत पर अजीत जोगी के जाति प्रमाण पत्रों पर सुनवाई आरंभ हुई थी। जिस पर उन्हें अनुसूचित जनजाति आयोग ने नोटिस जारी किया था, लेकिन अजीत जोगी ने इस नोटिस को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, जिसके पास हाईकोर्ट में उनके पक्ष में फैसला आया था, लेकिन बाद में सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाते हुए 13 अक्टूबर 2011 को हाई पावर कमेटी बनाकर अजीत जोगी के जाति प्रकरण के निराकरण का आदेश दिया था। जिसके बाद आदिम जाति विभाग के सचिव डीडी सिंह की अध्यक्षता वाली हाई पावर कमिटी ने हाल ही में अपनी रिपोर्ट में अजीत जोगी को आदिवासी नहीं मानते हुए उनके सभी जाति प्रमाण पत्रों को निरस्त कर दिया था। कमेटी ने तय किया है कि अजीत जोगी को अनुसूचित जनजाति की लाभ की पात्रता नहीं हासिल होगी लिहाजा फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर लाभ लेने के मामले में उनके खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।

छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग अधिनियम 2013 की धारा 10 (1) गैर जमानती अपराध है और इसमें 2 साल तक की सजा का प्रावधान है। अर्थात अब अजीत जोगी की गिरफ्तारी तय है और इससे प्रदेश की राजनीति में एक नया मोड़ आने वाला है। वैसे अजीत जोगी शारीरिक रूप से गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं और वे खड़े तक नहीं हो सकते। उनके कमर के नीचे का हिस्सा पूरी तरह निष्क्रिय है इसलिए अगर उनकी गिरफ्तारी हो भी जाती है तो भी शायद वह जेल नहीं भेजे जाएंगे और किसी अस्पताल में अजीत जोगी को रखा जा सकता है । लिहाजा आने वाले दिन काफी नाटकीय होंगे इतना तो तय है।

error: Content is protected !!
Letest
पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा...