सक्ती

पत्नी से विवाद होने पर पति ने गला घोंटकर उतारा मौत के घाट…बात नही मानने पर आक्रोशित हुआ था आरोपी,

रमेश राजपूत

सक्ति – जिले के डभरा थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 06 निवासी हुलेश साहू अपनी पत्नी संतोषी साहू के साथ रहता है, उसी घर में उसका बड़ा भाई प्रहलाद साहू और परिवार भी साथ रहता है। बीती रात सभी खाना खाकर अपने अपने कमरे में सोने चले गए, इसी दौरान रात में आरोपी हुलेश साहू ने अपनी पत्नी संतोषी साहू को समझाया कि घर मे अपने जेठ यानी उसके बड़े भाई रहते है तो थोड़ा दूरी बनाकर रहा करो, जिससे नाराज होकर पत्नी संतोषी झगड़ा करने लगी और आरोपी पति की अंगुली को काट ली, जिससे आक्रोशित पति हुलेश ने गला दबाकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी, रात भर लाश के पास बैठे रहने के बाद सुबह उसने अपने बड़े भाई और भाभी को इसकी जानकारी दी, जिस पर बड़े भाई प्रहलाद में डभरा पुलिस को सूचना दी। गंभीर अपराध मे त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त होने पर फॉरेंसिक टीम जांजगीर की सहयोग एवं थाना डभरा पुलिस स्टाफ द्वारा तत्काल आरोपी हुलेश राम साहू पिता स्व. दयाराम साहू उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड नं. 06 डभरा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जूर्म करना स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उक्त कार्यवाही में फॉरेंसिक टीम जांजगीर, निरीक्षक प्रवीण राजपूत, शंकरलाल साहू, प्र.आर. चंद्रशेखर कमल राजेन्द्र कुमार वारेन, मिथुन सुल्तान, आर. मानसिंह कुर्रे, एकेश्वर चन्द्रा, राजेश धिरहे, महेन्द्र साहू, म.आर. श्वेता यादव का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद, यातायात पुलिस की पहल रंग लाई, दुर्घटनाओ... प्रतिबंध के बावजूद बोरवेल खनन पड़ा भारी, प्रशासन ने जब्त किए दो वाहन, उल्लंघन करने वालों को कड़ी कार... नशे में चूर होकर बाइक सवार हुआ बेसुध...अज्ञात चोर ले उड़े पल्सर, मोबाइल और सोने के जेवर, पचपेड़ी :- सूने मकान पर चोरों का धावा, अलमारी का लॉकर तोड़ 4.50 लाख रुपये लेकर फरार, अज्ञात चोर बिलासपुर:- टेंट लगाने के दौरान करंट की चपेट में आया मजदूर...हुई दर्दनाक मौत, ग्रैंड लोटस होटल में हु...