बिल्हा

पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला, बिल्हा पुलिस ने 2 नाबालिग सहित 4 आरोपियों को दबोचा

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 नाबालिग सहित 4 आरोपियो को गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मोहतरा निवासी आयुष बरगाह ने थाना बिल्हा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 19 अप्रैल 2026 की रात तालाब स्थित शिव मंदिर के पास रूपेश मेहर और उसके साथियों ने उसके पिता राजेश बरगाह पर लकड़ी के बत्ते से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना में राजेश बरगाह के सिर पर गंभीर चोट आई थी। मेडिकल रिपोर्ट और बेडहेड टिकट प्राप्त होने के बाद पुलिस ने मामले में धारा 109(2) बीएनएस भी जोड़ दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पूछताछ में आरोपियों ने मारपीट की घटना स्वीकार कर ली। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लकड़ी का बत्ता भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में दीपक मेहर 24 वर्ष और अन्नू ध्रुव 20 वर्ष दोनों निवासी मोहतरा शामिल हैं। वहीं दो नाबालिग को भी विधिवत गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक जी.एल. चंद्राकर, आरक्षक अर्जुन जांगड़े और मुकेश दिव्य की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- राखड़ डेम में करंट से मजदूर की हुई थी मौत...ठेका कंपनी के दो अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या क... खेत तैयार कराने के नाम पर बुजुर्ग रिटायर्ड शिक्षक से 9 लाख की ठगी...बाइक, जेसीबी और स्कॉर्पियो सवारो... भारत माला रोड पर दर्दनाक हादसा....मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर... कोटा:- रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान, नाबालिग चालक पर उठे सवाल, सीआईएसएफ उपनिरीक्षक के सूने मकान में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख नकदी समेत 3.67 लाख का मा... मरवाही लूट-मर्डर कांड के आरोपियों ने कबूली खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स चोरी, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जे... बिलासपुर:- शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बिलासपुर के व्यापारी से 14.67 लाख की ठगी, अपराध ... पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई... मल्हार: गांव में विवाद करने वाले 2 पक्षों के 7 लोगों पर पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई...समझाईश के ...