रतनपुर

लॉकडाउन में भी जारी है अवैध कटाई का खेल,,,वन विभाग की कार्यवाही में निकला लकड़ियों का जखीरा,,

रतनपुर जुगनू तंबोली

बिलासपुर-जिले के विभिन्न वन परिक्षेत्र में लॉकडाउन और वैश्विक महामारी के बावजूद जंगली क्षेत्रों में लकड़ियों की अवैध कटाई का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। आपको बता दें सोमवार को वन विभाग की टीम को रतनपुर के एक राइस मिल में अवैध कटाई कर लकड़ी छिपाकर रखने की सूचना मिली। जिस पर वन विभाग के टीम द्वारा छापेमारी कर लकड़ियों के जखीरे को बरामद किया है।
दरसअल लंबे समय से वन विभाग को रतनपुर के आसपास के क्षेत्रों में सागौन और नीम पेड़ की कटाई की शिकायत मिल रही थी। इसी बीच विभाग को सूचना मिली कि रतनपुर वार्ड नं दो गांधीनगर में स्थित राघव राइस के पास बड़ी मात्रा में सागौन और महानीम के गोला रखा गया है। जिसके आधार पर वन विभाग की टीम ने सोमवार को मौके पर दबिश दी।

जहाँ राघव राइस मिल के पीछे बन रहे बाउंड्रीवाल के पास टीम को सूखे पत्तों के नीचे कीमती लकड़ी के साथ ही मौके पर 19 नग सागौन का लट्ठा बरामद किया गया। इस दौरान राइस मील का संचालक वन विभाग के टीम को गुमराह करते हुए कहने लगे कि कुछ पेड़ को अज्ञात चोर काट के ले गए हैं वहीं कुछ को विद्युत विभाग ने काट दिया था। लेकिन राइस मिल संचालक पिता-पुत्र वन विभाग को सागौन का ठुठ नहीं दिखा पाए। उक्त लकड़ियों के कोई भी उचित दस्तावेज राइस मिल संचालक प्रमोद अग्रवाल के पास नही थे। लिहाजा वन अमले ने पंचनामा कार्यवाही के बाद प्रमोद अग्रवाल का बयान लेकर महानीम के तीन चट्टे जलाऊ लकड़ी और 19 नग सागौन लठ्ठा को उनके सुपुर्द कर दिया है। मंगलवार को सभी लकड़ियों को ट्रैक्टर से ढुलाई कर डीपो में रखने की बात रतनपुर वन विभाग ने कही है। वहीं उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश के बाद इस मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...