पचपेड़ी

पचपेड़ी:- पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्तार,

उदय सिंह

पचपेड़ी – पुलिस ने एक महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गंगाराम केवट 32 वर्ष, निवासी गोपालपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका ईश्वरी बाई 30 वर्ष का शव 23 जनवरी 2025 को उनके घर में फांसी पर लटका मिला था। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हुआ, जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।जांच के दौरान मृतका के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। पूछताछ में पता चला कि मृतका का पति गंगाराम उसे अक्सर गाली-गलौज करता था और मारपीट कर प्रताड़ित करता था। प्रताड़ना से तंग आकर ईश्वरी बाई कुछ समय पहले अपने मायके भी चली गई थी, लेकिन सामाजिक समझौते के बाद वह वापस अपने ससुराल आ गई थी। हालांकि, गंगाराम का व्यवहार नहीं बदला और उसने अपनी पत्नी को प्रताड़ित करना जारी रखा।
पुलिस ने बताया कि लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर ईश्वरी बाई ने आत्महत्या कर ली। मर्ग जांच में आरोपी पति गंगाराम केवट द्वारा अपनी पत्नी को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने के पर्याप्त सबूत पाए गए, जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा और डीएसपी (अजाक) डी.आर. टंडन के मार्गदर्शन में पचपेड़ी थाना प्रभारी श्रवण कुमार टंडन और उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गंगाराम केवट को को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में सउनि शिव कुमार साहू और आरक्षक यशपाल जांगड़े व हरिशंकर चंद्र ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक,