छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर में भी मनाया गया गजानन महाराज प्रगट उत्सव, महाप्रसाद में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु

उत्सव को सफल बनाने में महाराष्ट्र मंडल, मराठी समाज के साथ पारिजात कल्याण समिति और गजानन महाराज के भक्तों का पूरा सहयोग मिला।

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

शेगाव के संत श्री गजानन महाराज का प्रगट उत्सव सोमवार को बिलासपुर के नेहरू नगर, पारिजात कॉलोनी स्थित गजानन महाराज मंदिर में मनाया गया। 3 दिनों से जारी कार्यक्रम के लिए मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है। सोमवार को मंदिर में फूलों से सजावट की गई ।सुबह से ही अनुष्ठानों का सिलसिला आरंभ हो गया। सुबह 6:30 बजे गजानन महाराज जी का दुग्ध अभिषेक किया गया ।अजय जोशी और सीमा जोशी ने उनका दुग्ध अभिषेक किया तो वहीं गणेश और मोना बोडके ने महा अभिषेक किया। यह पूरा अनुष्ठान आचार्य मधुसूदन अडबे,सचिन काले , चिन्मय चिंचोलकर प्रशांत जोशी और गजानन पंढरकर की देखरेख में संपन्न हुआ। इसके पश्चात होम हवन का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति अर्पित की। दोपहर 12:30 बजे गजानन महाराज जी की महा आरती में मराठी समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। महाराष्ट्र में गजानन महाराज के अनुयाई भारी संख्या में है। गजानन महाराज को भगवान गणेश और दत्तात्रेय का अवतार माना जाता है ।बिलासपुर में भी महाराष्ट्र मंडल के तत्वाधान में हर वर्ष महाराष्ट्रीयन श्री गजानन महाराज प्रकट उत्सव मनाते हैं ।इस वर्ष भी धार्मिक अनुष्ठानों के पश्चात गजानन महाराज को भोग लगाया गया ।उनके प्रिय झुणका भाकर और हलवा का भोग लगाने के बाद महाप्रसाद का वितरण आरंभ हुआ ।मंदिर परिसर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने यह प्रसाद ग्रहण किया ,जिसे राम प्रसाद की टीम ने पारंपरिक रूप से तैयार किया था। इस पूरे उत्सव को सफल बनाने में महाराष्ट्र मंडल, मराठी समाज के साथ पारिजात कल्याण समिति और गजानन महाराज के भक्तों का पूरा सहयोग मिला।

error: Content is protected !!
Letest
मासूम से दुष्कर्म केस में 2 नाबालिग दोषियों को मिली सजा... उत्कृष्ट विवेचना को मिलेगा सम्मान, 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में... बेखौफ चोरों की पुलिस को खुली चुनौती... बैंक की दीवार तोड़ी, एटीएम फोड़ा, CCTV से भी की छेड़छाड़ तलवार लेकर ढाबा संचालक का उत्पात... बीच-बचाव करने पहुंचे ट्रक चालकों से मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ बिलासपुर:- करंट ने फिर ली एक महिला की जान... किचन के शेड में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से हुई म... जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी...