बिलासपुर

कोरोना UPDATE बिलासपुर:- फिर बढ़ी कोरोना की रफ्तार, एक ही दिन में 100 से अधिक नए मरीज़ों की पुष्टि….जिले के विभिन्न इलाकों से हुई पहचान

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में मंगलवार को कोरोना की रफ्तार 100 प्लस पर रही,जहाँ दीपावली के बाद कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे है। जिले में मंगलवार को 102 नए संक्रमितो की पहचान की गई है। जिनमे 93 मरीज जिले से है तो वही 9 मरीज अन्य जिले के रहने वाले है। जिन्हें मिलाकर अब जिले में कुल संक्रमितो की संख्या बढ़कर 14301 हो गई। मंगलवार को कोरोना ने एसईसीएल कर्मी,मेडिकल स्टाफ,डॉक्टर ,पुलिस कर्मी, सीआरपीएफ जवान ,शासकीय कर्मचारियों को अपने चपेट में लिया है। जिनमे सीएमपीडीआई कॉलोनी से 50 और 58 वर्षीय बुजुर्ग शामिल है। इसके अलावा शहर के दो डॉक्टरो की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है। जिनकी उम्र क्रमश 27 और 30 वर्ष है। आपको बता दे पॉजिटिव मरीज बिल्हा, अभिषेक नगर, नेचर सिटी ,हेमू नगर, रामायण चौक, राजकिशोर नगर, परसदा, मोपका,लोधीपारा सरकंडा ,सोनगंगा कॉलोनी, अशोकनगर ,भारती नगर ,आसमा सिटी, पुलिस लाइन ,जयरामनगर, बेलगहना, कोटा ,रतनपुर ,मसानगंज ,साईं निवास तोरवा, नेहरू नगर, अंबा पार्क, कपिल नगर, मध्य नगरी चौक, जरहाभाटा, सीता विहार ,कंस्ट्रक्शन कॉलोनी, सिंधी कॉलोनी, अरपा कॉलोनी ,अलका वैन्यू, 27 खोली सहित अन्य जगहों के रहने वाले है। मंगलवार को जिले के 43 मरीजो को डिस्चार्ज किया गया है। जिनके साथ अब जिले में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजो की संख्या 13200 हो गई है। जबकि अब भी जिले में 860 मरीज जिंदगी की जंग लड़ रहे है। 

सीआरपीएफ कैम्प में फिर कोरोना की सेंध,, एक साथ आधे दर्जन मिले पॉजिटिव..

बीते कुछ दिनों में जिले में कोरोना की रफ्तार में आंशिक कमी आई थी। लेकिन कोरोना की गति बढ़ते ही अब जिले के अधिक्तर हिस्सो में कोरोना की वापसी देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को सीआरपीएफ कैम्प से आधे दर्जन नए पॉजिटिव मरीजो की पहचान की गई है। इन जवानों की उम्र क्रमश 38,41,41,39,46,40 है। आपको बता दे बीते एक पखवाड़े के बाद कोरोना ने सीआरपीएफ कैम्प भरनी में फिर से दस्तक दी है। जिससे कैम्प में दहशत का माहौल व्याप्त है। 

कोरोना ने फिर छीन ली तीन जिंदगियां..

मंगलवार को जिले में कोरोना से तीन मरीजो की मौत हुई है। जिनमे कोई भी मरीज बिलासपुर जिले का नही है। यानि कि तीनों मरीज दूसरे जिले के रहने वाले है। जिनके साथ अब जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजो की संख्या 241 पर है। आपको बता दे मंगलवार को सर्वाधिक दो मरीजो की मौत कोविड हॉस्पिटल में हुई है। जिनमे पहला जांजगीर निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग है, जिसकी मौत दोपहर 12 बजे हुई है। इसी तरह दूसरी मौत मुंगेली निवासी 40 वर्षीय महिला की हुई है। जहाँ इलाज के दौरान 12.40 में उनकी मौत हो गई। इधर अपोलो हॉस्पिटल में भी रायगढ़ निवासी 82 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है। जिसे पूर्व में इलाज के लिए अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहाँ कोविड के अलावा उसे विभिन्न प्रकार की बीमारी थी। जिनका उपचार किया जा रहा है। लेकिन मंगलवार को सुबह 11 बजे उनकी तबीयत बिगड़ी और इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...