बिलासपुर

सूने घर को बनाया निशाना…चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र स्थित जय हिंद नगर में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश घर से सोने-चांदी के जेवर और अन्य कीमती सामान ले गए। इतना ही नहीं, सबूत मिटाने या नुकसान पहुंचाने की नीयत से मकान में आग भी लगा दी। घटना के समय मकान मालकिन इलाज के लिए शहर से बाहर गई हुई थीं।मिली जानकारी के अनुसार जय हिंद नगर निवासी 50 वर्षीय अनिता राजपूत अपने उपचार के सिलसिले में बाहर थीं और घर पर ताला लगा हुआ था। इसी दौरान 9 जून को पड़ोसियों ने मकान से धुआं उठते देखा। स्थिति गंभीर होने पर स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।

आग बुझने के बाद मोहल्ले के लोगों ने सुरक्षा के मद्देनजर मकान में दूसरा ताला लगवा दिया। रविवार को जब अनिता राजपूत वापस घर पहुंचीं और सामान की जांच की, तब उन्हें चोरी की जानकारी मिली। घर के भीतर रखी आलमारी का सामान बिखरा हुआ था और उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण सहित अन्य मूल्यवान वस्तुएं गायब थीं। घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आग लगने और चोरी की वारदात के बीच संबंधों की भी पड़ताल कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...