बिलासपुर

जज़्बा की मदद के हाथों ने फिर बचाई एक मासूम की जान, पिता के पास नही थे इलाज कराने पैसे…हॉस्पिटल और दवाओं की मिली मदद

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जरूरतमंदों के लिए तत्पर जज्बा की टीम से प्रेरणा लेकर अन्य नेक दिल इनसान मदद के हाथ बढ़ा रहे है। जिससे ना सिर्फ आर्थिक तंगी से जूझ रहे मरीजो का इलाज सरलता से संभव हो सका तो वही ग्रामीण अंचलों के मरीजो को बड़ी राहत मिल सकी है। एक ऐसा ही वाक्या मंगलवार को देखने मिला। जहाँ जज्बा और उनकी पूरी टीम के संघर्ष के बलबुते सिकलिंन से जूझ रहे बच्चे की जान बचाई गई है। इस मामले में जज्बा के संयोजक संजय मतलानी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुंगेली निवासी पिला राम साहू के पुत्र नेतराम साहू की तबीयत सोमवार रात से बिगड़ गई। इस विपदा में पिलाराम साहू के पास अपने बेटे के इलाज के लिए पैसे नही थे। ऐसे में देखते ही देखते बच्चे की तबीयत बिगड़ी जा रही थी। इसी बीच पिलाराम किसी तरह मंगलवार सुबह जज्बा संस्था पहुचा। जहाँ जज्बा की टीम ने बच्चे को तत्काल सृष्टि चिल्ड्रन हॉस्पिटल लेकर पहुँचे।

जहाँ डॉक्टरो ने उन्हें इंजेक्शन सहित अन्य दवाइयां लाने पर्ची दी। चूंकि पिलाराम साहू के पास अपने पुत्र के इलाज के लिए पैसे नही थे। तो जज्बा के संयोजक संजय मतलानी ने इस विपरीत परिस्थितियों में बच्चे की जान बचाने के उद्देश्य से शिवम मेडिकल स्टोर मुंगेलीनाका के संचालक शिव गुप्ता से सम्पर्क किया और उन्हें इनके हालात की जानकारी दी। उन्होंने तत्काल हज़ारो रुपये की दवाइयां अपनी दुकान से मुफ्त में संस्था को उपलब्ध करवाई। जिसके कुछ घन्टो बाद बच्चे की तबीयत में सुधार आ सका। इधर नेतराम के इलाज में हॉस्पिटल के खर्चे को सृष्टि चिल्ड्रन के संचालक डॉ. रूपेश अग्रवाल ने फ्री कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम में जज्बा के पहल से एक और मासूम की जिंदगी बच सकी।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-...