बिलासपुर

शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण का मामला, युवती की शिकायत पर आरोपी हुआ गिरफ्तार…

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बिल्हा थाना क्षेत्र की एक युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की ग्राम पेंडरवा निवासी मोहित मरावी पिता गंगू मरावी उम्र 25 वर्ष द्वारा शादी का झांसा देकर वर्ष 2019 से लगातार उसके साथ शारिरीक संबंध बना रहा था, जब पीड़िता ने उस पर शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने मारपीट करते हुए शादी के वादे से मुकर गया। पीड़िता ने इस धोखे से अपने आप को ठगा सा महसूस किया और मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई, जहाँ पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376 (2) (एन), 323 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में जुट गई, जिन्होंने आरोपी को तखतपुर से गिरफ्तार भी कर लिया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इन दिनों आपसी सहमति से होने वाले दैहिक शोषण के ज्यादा मामले सामने आ रहे है, इसके बावजूद युवतियां आसानी से झूठे वादों और बहकावे में फंस कर अपनी आबरू लुटा रही है, जिन्हें समय रहते सतर्क होने की आवश्यकता है वरना केवल पछतावे के कुछ हासिल नही हो सकता।

error: Content is protected !!
Letest
पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा...