बिलासपुर

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख की ठगी… मां-बेटी के खिलाफ तोरवा थाने में अपराध दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक सेवानिवृत्त कर्मचारी से 15 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में तोरवा थाना पुलिस ने तेनिटी इंद्राणी और उसकी बेटी वलिवेती वेंकट नागा कीर्ति के खिलाफ धारा 3(5), 318(4) और 336(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी एन. वेंकट सूर्यप्रताप 68 वर्ष) निवासी सांई भूमि तोरवा, बिलासपुर, निजी क्षेत्र से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वर्ष अगस्त 2020 में आरोपी महिला तेनिटी इंद्राणी ने फोन कर उनके बेटे एन. विजय किशन विरंच को रेलवे में नौकरी दिलाने का दावा किया। शुरुआत में आरोपियों ने नौकरी लगवाने के एवज में 6 लाख रुपये मांगे, बाद में 4 लाख रुपये में बात तय हुई। प्रार्थी ने बेटे के शैक्षणिक दस्तावेज, फोटो और अन्य प्रमाण पत्र आरोपियों द्वारा बताए गए ई-मेल पर भेज दिए। इसके बाद आरोपी मां-बेटी के खातों में अलग-अलग किश्तों में रकम ट्रांसफर की जाती रही। शिकायत के मुताबिक, पहले 4 लाख 50 हजार रुपये जमा कराए गए, फिर समय-समय पर और रकम मांगी जाती रही। आरोपियों ने कभी कोविड, कभी चुनाव, तो कभी मंत्री कोटा, इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट का हवाला देकर प्रक्रिया में देरी बताई। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि आरोपियों ने रेल मंत्रालय के नाम से एक फर्जी नियुक्ति पत्र भी ई-मेल के जरिए भेजा, जिससे पीड़ित परिवार को भरोसा हो गया कि नौकरी लगने वाली है। बाद में वर्ष 2024-25 के दौरान आरोपियों ने और रकम की मांग की, जिसके बाद पीड़ित ने यूपीआई, फोनपे, इंटरनेट बैंकिंग और एनईएफटी के माध्यम से कई बार भुगतान किया। प्रार्थी के अनुसार, कुल 18 बार लेन-देन के जरिए आरोपियों को 15 लाख रुपये दिए गए। पीड़ित ने पुलिस को डिजिटल भुगतान की रसीदें, बैंक ट्रांजेक्शन डिटेल, ई-मेल, व्हाट्सऐप चैट और कथित ऑफर लेटर भी सौंपे हैं। फिलहाल तोरवा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि कहीं यह कोई संगठित नौकरी ठगी गिरोह तो नहीं है।

error: Content is protected !!
Letest
पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा...