बिलासपुर

मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के नाम पर हुआ करोड़ो का खेल…जांच में पकड़ी गई गड़बड़ी, निर्माण एजेंसी और ठेकेदारों से होगी वसूली, कलेक्टर ने दिए आदेश

रमेश राजपूत

बिलासपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना अंतर्गत जिले में शासकीय स्कूल भवनों की जांच करायी गयी। कार्या के परीक्षण और मूल्यांकन में जाँच टीम द्वारा 78 कार्यो में भारी गड़बड़ी पाई गयी है। इन 78 कार्यो में छत का प्लास्टर गिरा हुआ है, पुट्टी खिड़की नही लगी है, छत से सीपेज पानी का रिसाव होना जैसी गड़बड़ियां मिली है।

कलेक्टर ने आयुक्त नगर निगम, आर.ई.एस. के कार्यपालन अभियंता और संबंधित सी.एम.ओ. को पत्र जारी करते हुए इस्टीमेट के अनुसार कार्य संपादित नहीं करने वाले निर्माण एजेंसी व ठेकेदारों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं । उन्होंने ऐसे ठेकेदारो को ब्लैकलिस्टेड करते हुए पालन प्रतिवेदन से अवगत् कराने भी कहा है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत