मल्हार

भव्य पौष पूर्णिमा मेले की तैयारी में जुटे ओखरगढ़ वासी, 7 दिनों तक चलेगा आयोजन…स्वयम्भू गतेश्वर महादेव है यहाँ विराजित

उदय सिंह

मल्हार – मल्हार के पास ही ओखरगढ़ में आगामी 28 जनवरी से 7 दिवसीय भव्य पौष पूर्णिमा मेले का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिवर्ष छेरछेरा के अवसर पर इस मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें आस पास के सैकड़ो गाँवो से लोग मेले का लुत्फ उठाने पहुँचते है, इसके अलावा मेले के साथ ही सबसे विशेष यहाँ विराजित स्वयंभू महादेव है जिन्हें गतेश्वर शिव लिंग के नाम से जाना जाता है।

मान्यता है कि यह शिवलिंग स्वयम्भू है जिसका आकार धीरे धीरे बढ़ रहा है, वही ऋतु अनुसार शिवलिंग के रंग में भी परिवर्तन देखने को मिलता है। क्षेत्रवासियों के साथ ही शिवभक्तों के लिए यह गहरी आस्था का केंद्र है। महादेव के इस रूप के दर्शन लाभ को लेकर ही इस विशेष मेले का आयोजन किया जाता है, जहाँ बड़ी संख्या में दर्शनार्थियों की भीड़ पहुँचती है। जिनके द्वारा यहाँ विभिन्न मंदिरों के दर्शन के साथ ही मेले का आनंद उठाया जाता है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,