दुर्घटनारतनपुर

हाई स्कूल की छत गिरी , कई छात्राएं हुई घायल

डेस्क

जर्जर भवन में संचालित करैहा पारा, रतनपुर, हाई स्कूल में मंगलवार दोपहर हुए हादसे में कई छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई । शासकीय हाई स्कूल करैहा पारा मैं कक्षा नौवीं में 75 छात्राएं हैं । मंगलवार दोपहर को कक्षा में तीसरा पीरियड चल रहा था। दोपहर 2:00 बजे के करीब स्कूल की छत का प्लास्टर अचानक भरभरा कर गिर गया । इस हादसे में कक्षा नौवीं की छात्रा भारती साहू और नेहा धीवर गंभीर रूप से घायल हो गई,

जिन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर इलाज के लिए ले जाया गया । प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायल छात्राओं को बिलासपुर सिम्स के लिए रिफर कर दिया गया है । इस दुर्घटना में कहकशा मिर्जा और आशा कश्यप भी घायल हुई हैं। जिनका इलाज रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। जबकि अन्य 7 और छात्राओं को भी हल्की और मामूली चोटें आई हैं। जर्जर भवन में लंबे समय से स्कूल का संचालन किए जाने के कारण दुर्घटना होने की बात कही जा रही है। जब इस विषय में शिक्षा विभाग से बात की गई तो उन्होंने जांच और कार्रवाई का रटारटाया जवाब दिया है।

फिलहाल स्कूल प्रबंधन घायल छात्राओं के इलाज पर ही अपना ध्यान केंद्रित किए हुए है। जिस वक्त स्कूल के कमरे की छत गिरी तो पूरे कमरे में चीख-पुकार मच गई। अन्य कक्षाओं से भी बच्चे और शिक्षक भागे भागे पहुंचे। घटना के बाद पहुंचे पार्षद जयप्रकाश ने कहा कि उनके द्वारा लगातार शिक्षकों को मरम्मत कार्य के लिए बोला जा रहा था लेकिन उस ओर ध्यान नहीं दिया गया। इस मामले में प्राचार्य ममता मिश्रा ने कहा कि पूर्व में मरम्मत कार्य कराया गया था। दावा किया जा रहा है कि शासकीय हाई स्कूल के लिए लगाता शिक्षा विभाग से भवन की मांग की जा रही थी, लेकिन शिक्षा विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया , जिसके चलते यह गंभीर घटना घटी। खबर लिखे जाने तक जानकारी देने के बाद भी शिक्षा विभाग से कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था।

error: Content is protected !!
Letest
पदोन्नति सूची में वरिष्ठता विवाद: हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग को दिया निराकरण का निर्देश सिरगिट्टी में सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार...अज्ञात चोर की तलाश में जुटी पुलिस, डीजल की किल्लत के बीच अब चोरी हुई तेज...सिरगिट्टी में खड़े ट्रक से 294 लीटर डीजल पार, बिलासपुर: जिले में अवैध खनिज उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई... 2 पोकलेन, 1 जेसीबी समेत 20 वाहन जब्त प्रदेश के महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारियों का हुआ तबादला...एक साथ निकली लिस्ट, शराब पार्टी के बहाने दोस्त पर चाकू से हमला, फिर नाबालिग की बेरहमी से हत्या... एक घंटे में दो वारदात, VIDEO पचपेड़ी:- पति के जाने का गम नहीं सह पाई पत्नी.. दो दिन बाद उसी घर से उठेगी दूसरी अर्थी, फांसी ... पुरानी रंजिश में युवक पर हमला.. सिर पर पत्थर मारकर किया घायल नाबालिग को भगाकर किया दुष्कर्म... फिर जहर पिलाकर की आत्महत्या की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार न्यायधानी में नशे का सामान:-प्रतिबंधित एमडीएमए के साथ ग्राहक तलाश रहे दो तस्कर गिरफ्तार, 13 लाख का म...