मस्तूरी

मस्तूरी जनपद में समीक्षा बैठक का आयोजन..योजनाओं को गंभीरता से नही लेने वाले नोडल अधिकारियों को पड़ी फटकार,,स्पष्टिकरण का थमाया गया नोटिस

उदय सिंह

मस्तूरी – जनपद पंचायत मस्तूरी में शुक्रवार को समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया था। मुख्य कार्यपालन अधिकारी के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में गोधन न्याय योजना के चयनित ग्राम पंचायतों के नोडल अधिकारी , सहायक नोडल अधिकारी , सहायक विकास विस्तार अधिकारी सचिव, रोजगार सहायक एवं कृषि विभाग के सहायक कृषि विकास विस्तार अधिकारी उपस्थित रहे। जिनके समक्ष गोधन न्याय योजना और नरवा . गरुवा , घुरुवा अऊ बाड़ी के मद्देनजर चल रहे गोबर खरीदी , वर्मी खरीदी , खाद उत्पादन के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। वही इन कार्यों में तेजी लाने निर्देश दिए गए हैं। उक्त समीक्षा बैठक में वरिष्ठ कृषि अधिकारी जायसवाल एवं कार्यक्रम अधिकारी विकास जायसवाल भी उपस्थित रहें।

योजनाओं को गंभीरता से नही लेने वाले नोडल अधिकारियों को पड़ी फटकार,,स्पष्टिकरण का थमाया गया नोटिस..

बैठक में मस्तूरी जनपद के आधा दर्जन से अधिक नोडल अधिकारी को काम मे लापरवाही और लक्ष्य से पिछड़ने के वजह से मस्तूरी मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जमकर फटकार लगाई। यही नही उन्होंने आगे कार्यों में प्रगति नही लाने पर वेतन रोकने और अनुशासनात्मक कार्यवाही किये जाने की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा नोडल अधिकारी बुद्धेश्वर नायक सहायक करारोपण अधिकारी , जगमोहन साहू सहायक विकास विस्तार अधिकारी , सुषमा गर्ग सहायक कृषि विकास विस्तार अधिकारी , प्रियवंदा कश्यप सहायक कृषि विकास विस्तार अधिकारी , राकेश डोंगरे सचिव ग्राम पंचायत नरगोड़ा , सेवकदास वैश्य सचिव ग्राम पंचायत ठरकपुर , टिकाराम चंद्राकर सचिव ग्राम पंचायत बनियाडीह एवं संबंधित ग्राम के रोजगार सहायको को नोटिस जारी कर कार्यों में प्रगति नही होने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट...