मस्तूरी

युवा अभिनेता को किया गया सर्वश्रेष्ठ अवार्ड से सम्मानित, मस्तूरी क्षेत्र के प्रशंसकों में दिखा जबरदस्त उत्साह…स्थानीय कलाकार को मिली पहचान

उदय सिंह

मस्तूरी – प्रदेश में छालीवुड सिनेमा की साख मजबूत करने अब अंचल के युवा भी अपना अहम योगदान दे रहे है। इसी मंशा से छालीवुड सिनेमा में आए बिलासपुर जिले के युवा अभिनेता डॉ. सतीश साव को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मनित किया गया है। दरसअल बीते दिनों रायपुर में छालीवुड हॉलीवुड स्टारडम सिने अवार्ड 2020 के तहत सिने कलाकारों का रंगारंग जलसा कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था। जहाँ छालीवुड के कलाकार पहुँचे थे। जहाँ छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री एसोसिएशन द्वारा 2020 में छालीवुड सिनेमा में उत्तम प्रदर्शन करने वाले अभिनेताओं को सम्मानित किया गया। जहाँ मस्तूरी ब्लॉक अंतर्गत धुरवाकारी (पचपेड़ी) ग्राम के निवासी युवा अभिनेता डॉ. सतीश साव को छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री एसोसिएशन द्वारा सर्वश्रेष्ठ नए अभिनेता का अवार्ड से नवाजा गया। मालूम हो डॉ. सतीश साव सन 2020 में आए छ. ग फ़िल्म तै मोर लव स्टोरी से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। जिसमे उनके अभिनय को लोगों ने काफी सराहा था। यही नही यह उनकी पहली फिल्म थी जो छत्तीसगढ़ सिनेमा जगत में अपनी एक अलग पहचान स्थापित किए है। यही वजह रही कि अभिनेता डॉ. सतीश साव की पहली फ़िल्म में ही छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री एसोसिएशन का ध्यान आकर्षित हुआ और उन्हें सम्मानित किया गया। इधर उनकी इस सफलता से उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर दौर उठी है और सभी विभिन्न माध्यमों से अभिनेता डॉ. सतीश साव को बधाई दे रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट...