बिलासपुर

सुने मकान में ताला तोड़कर लाखों की चोरी को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार… सरकंडा पुलिस की कार्रवाई

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में सिलसिलेवार हो रही चोरी के बीच सरकंडा पुलिस को सफलता मिली है। जिसमे पुलिस ने दो आरोपियों के कब्जे से चोरी के सामन को बरामद कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार बिरकोना निवासी जय किशन निषाद के सुने मकान में 30 अक्टूबर को अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर लाखो रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

जिसकी लिखित शिकायत प्रार्थी ने सरकंडा थाने में दर्ज कराई थी। जिसके बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी बीच पुलिस को सुचना मिली की डबरीपारा निवासी हर्ष शर्मा की गतिविधियां संदिग्ध है। जिसपर पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर पूछताछ किया तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने उक्त घटना को आरोपी ने अपने साथी कन्हैया केंवट के साथ अंजाम दिया था।

जिसपर पुलिस ने आरोपी के गिरफ्तार कर लिया। वही दोनो आरोपी के कब्जे से पुलिस को सोने चांदी के जेवर बरामद कर लिया है। और आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, प्र. आर. विकास सेंगर, आरक्षक विवेक राय अशफाक अली, राहुल सिंह, मिथलेश सोनी, अविनाश कश्यप, भागवत चंद्राकर, मनीष I वाल्मिक, सोनू पाल का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
धान खरीदी महाअभियान: अन्नदाताओं के स्वागत में सजकर तैयार जिले के 154 केंद्र..1.36 लाख किसानों ने करा... बिलासपुर: लक्ष्मी विसर्जन के दौरान मचा बवाल... हिर्री पुलिस ने 7 युवकों पर की कार्रवाई व्हाट्सएप पर आया PM किसान रजिस्ट्रेशन का APK, इंस्टॉल करते ही क्रेडिट कार्ड से 10.20 लाख पार..मोबाइल... मोबाइल गुम होने के बाद तीन बैंक खातों से 2.96 लाख पार...साइबर ठगी का मामला दर्ज, गाली देने से रोका तो हैवानियत पर उतरा आरोपी! युवक को बेरहमी से पीटा, फिर पेट्रोल डालकर लगा दी आग वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सिरगिट्टी में जन चौपाल लगाकर लोकतंत्र बचाने का लिया संकल... मस्तूरी:- जिस पोते को गोद में खिलाया, उसी ने दादा की बेरहमी से की हत्या, लात-घूंसों से पीटकर उतारा म... नौकरी और अंतरराष्ट्रीय बिजनेस का झांसा देकर 5 लाख की ठगी, क्यू नेट पिरामिड स्कीम में फंसाया, कई बने ... 20 हजार रुपये और जमीन के बंटवारे को लेकर बेटे ने पिता को लोहे के हुक से पीटा और पेट्रोल डालकर जिंदा ... छठ महापर्व का भव्य आगाज, महाआरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब…जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में जल में प्र...