रायपुर

राजधानी में 4 ठगी के मामलों में करोड़ो की धोखाधड़ी, थानों में दर्ज हुई एफआईआर… कही भगवान दिखाने तो कही नौकरी लगाने के नाम पर हुई वारदात

रमेश राजपूत

रायपुर – राजधानी के चार थाना क्षेत्रों में ठगी के मामले दर्ज हुए है, जिनमें करोड़ो की राशि का नुकसान शिकायतकर्ताओं को हुआ है। पहला मामला खमतराई थाना क्षेत्र से सामने आया है, जिसमे दो बदमाशों ने संतोषी नगर निवासी जी चंद्रावती नामक महिला को भगवान दिखाने के नाम पर अपने झांसे में लिया और डेढ़ तोले के चैन को लेकर फरार हो गए। जिसकी शिकायत महिला ने थाने में दर्ज कराई है। वही दूसरा मामला तिल्दा थाना क्षेत्र से है जहाँ जेवर साफ करने के नाम पर पहुँचे दो आरोपियों ने गृहणी अनन्या संतवानी को अपने जाल में फंसाया और साढ़े चार तोले के कंगन, चूड़ी को लेकर गायब हो गए, ठगी की शिकार महिला ने अपनी शिकायत दर्ज करा दी गई। तीसरा मामला माना थाना क्षेत्र का है जहां कारोबारी आकाश पुंगलिया को सोलापुर के शक्कर कारोबारी हिंगलाज इंटरप्राइजेज के संचालक हितेश मधु ने 6 करोड़ 91 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है, जिसने शक्कर भेजने का सौदा करने और पैसे ले लेने के बावजूद माल की डिलीवरी नही की है। वही चौथा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है जहां दो युवकों को स्वास्थ्य विभाग और भिलाई स्टील प्लांट में नौकरी लगाने के नाम पर नोहर सोनवानी और चंद्रशेखर सेन ने 26 लाख रुपए की ठगी की है, जिनके खिलाफ भी थाने में मामला दर्ज किया गया है। 

error: Content is protected !!
Letest
हेल्पलाइन नंबर पर भरोसा करना पड़ा महंगा.. क्रेडिट कार्ड से 1.94 लाख की ऑनलाइन ठगी, पुलिस बनकर ड्राइवर का अपहरण, पैसे कराए ट्रांसफर, ट्रक से तंबाकू भी पार.....दिनदहाड़े वारदात से दहशत,... बिलासपुर:- आकाशीय बिजली गिरने से 13 वर्षीय बालक की मौत... गांव में पसरा मातम कड़ी कार्रवाई से बचाने के नाम पर रिश्वतखोर एएसआई गिरफ्तार... एसीबी ने 20 हजार लेते रंगे हाथ दबोचा, एडीएम कार्यालय का बाबू 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई विवाहिता की संदिग्ध मौत....परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफ... फर्जी दस्तावेज तैयार कर रिटायर्ड रेलकर्मी की जमीन बेचने का आरोप,....दो के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर... 20 लाख की जमीन धोखाधड़ी का मामला... प्लॉट दिलाने के नाम पर युवक से ठगी मोबाइल अपडेट के दौरान खाते से एक लाख पार....साइबर ठगी का मामला दर्ज सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर युवक से 1.02 लाख की ठगी, आरोपी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज,