रायपुर

पार्टी के विरुद्ध चुनाव लड़ने वाले भाजपा सदस्यों पर हुई कार्रवाई… बागी प्रत्याशियों की सदस्यता 6 वर्षों के लिए निष्काषित,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – नगरीय निकाय 2025 के चुनाव में अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ने के आरोप एवं अनुशासन भंग करने के मामले को बड़ी ही गंभीरता से लिया है भारतीय जनता ने इस पर बड़ा फैसला लेते हुए ऐसे पार्टी के सदस्य जो पार्टी के विरुद्ध जाकर चुनाव लड़ने मैदान में उतर गए हैं उनके खिलाफ पार्टी ने छः वर्षों के लिए निष्कासन का आदेश जारी कर दिया है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने उनकी प्राथमिक सदस्यता की निष्कासन पर मुहर लगाते उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है

जिसमें बिलासपुर नगर निगम के 12, नगर पंचायत बोदरी के 01, नगर पालिका परिषद के 05, नगर पंचायत बिल्हा के 01 और नगर पंचायत मल्हार के 04 बागी प्रत्याशियों की प्राथमिक सदस्यता को छः साल के लिए निलम्बित कर दिया है इसी तरह नगर पालिका परिषद रतनपुर के अध्यक्ष पद के बागी कन्हैया लाल यादव, तृप्ति बघेल, बेनी सिंह बेस, नगर पंचायत मल्हार के हेमंत सोनू तिवारी पर भी पार्टी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए छः साल के लिए निष्काशित कर दिया

बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि पार्टी किसी भी तरह से अनुशासन हीनता बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है पार्टी के ऐसे सदस्य जिन्होंने अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ने मैदान में उतरे हुए थे उन्हें प्रथम दृष्टया समझाइश देकर मनाने की कोशिश की गई थी

बावजूद इसके जिन्होंने पार्टी लाइन के विरुद्ध जाकर अनुशासन हीनता दिखाई ऐसे सदस्यों को पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ने छः वर्षों के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-...