मल्हार

VIDEO:- नवोदय विद्यालय मल्हार में छात्र की मौत के बाद उबला आक्रोश…छात्र बैठे धरने पर, कलेक्टर को बुलाने की मांग,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मल्हार स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में 10वीं कक्षा के छात्र हर्षित यादव की इलाज में देरी से हुई मौत ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। घटना के दो दिन बाद बुधवार को सैकड़ों छात्र-छात्राएं विद्यालय गेट के बाहर सड़क पर उतर आए और प्रबंधन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि हर्षित की तबीयत बिगड़ने पर न समय पर इलाज मिला और न ही एंबुलेंस बुलाने की व्यवस्था की गई, जिससे उसकी हालत गंभीर होती गई और अंततः उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रदर्शनकारी छात्रों ने विद्यालय में व्याप्त अव्यवस्था के और भी कई गंभीर मुद्दे उठाए। उन्होंने बताया कि हॉस्टल की हालत बेहद जर्जर है टॉयलेट टूटे हुए, दीवारें सीपेज से भरी, पंखे खराब और सफाई व्यवस्था अत्यंत लचर है। छात्रों के अनुसार 500 विद्यार्थियों के लिए मात्र 3 सफाई कर्मी हैं, जिसके चलते हॉस्टल और शौचालयों में बदबू और गंदगी हमेशा बनी रहती है।

खाने की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए गए। छात्रों ने आरोप लगाया कि भोजन बेहद घटिया गुणवत्ता का दिया जाता है दाल में पानी अधिक और बस उबला आलू परोसा जाता है, जिसे मजबूरी में खाना पड़ता है।छात्रों ने बताया कि कई बार प्रबंधन से शिकायत की गई, लेकिन समस्याओं को नज़रअंदाज़ किया जाता रहा। उलटे शिकायत करने पर डांटकर चुप करा दिया जाता था। आज प्री-बोर्ड परीक्षा होने के बावजूद छात्र सड़क पर उतरने को मजबूर हुए और कलेक्टर को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। परिजनों ने भी नवोदय प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की है। घटना ने विद्यालय की व्यवस्था, प्रशासनिक निगरानी और मेडिकल सुविधाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
दाधापारा रेलवे फाटक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, सड़क किनारे मिला शव सेक्टर-डी शराब भट्ठी के पास से कार गायब...चोरी की घटना ने खड़े किए कई सवाल, जिले में अवैध कबाड़ कारो... पैतृक जमीन पर कब्जे की कोशिश!...तिफरा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, रामा वर्ल्ड के भागीदार संजय अग्रव... बिलासपुर:- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर... जेसीबी ऑपरेटर मामा की मौत, भांजा गंभीर... कोटा:- पहले शादी का झांसा, फिर दुष्कर्म और 5 लाख की ठगी! पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा मल्हार के विकास का खुलेगा रास्ता! 50 फीट चौड़ी सड़क बनाने प्रशासन ने मांगा नागरिकों का सहयोग.. प्रशा... एसईसीएल संपदा कैंपस में महिला से चेन स्नैचिंग....रास्ता पूछने के बहाने आया स्कूटी सवार, दो तोले की स... VIDEO:- श्मशान घाट में अघोरी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल…तंत्र क्रिया के आरोप से मचा हड़कंप, ... बिलासपुर:- पचपेड़ी में रिश्तों का कत्ल! बाहर जाने से रोकती थी दादी, गुस्से में पोते ने लकड़ी के खुरे... जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम...