राजनांदगांव

दो युवकों की अज्ञात कारणों से हत्या, धारदार हथियार और लाठी डंडे से किया गया हमला…. मृतकों की हुईं पहचान आरोपियों की तलाश शुरू

डेस्क

राजनादगांव- जिले के कन्हारपुरी लखोली बाईपास पर फ्लाईओवर के नीचे दो युवकों की शव बरामद हुई है।कोतवाली थाना को सूचना मिली कि कन्हारपुरी लखोली बाईपास पर फ्लाईओवर के नीचे दो युवकों की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई है। इस सूचना के बाद पुलिस और सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर रवाना हुए। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में मौजूद जनसमूह को किनारे कर रस्सी बांध कर शव को सुरक्षित किया गया। पुलिस ने बताया कि घटना में धारदार हथियार, लाठी, डंडे तथा स्टंप का इस्तेमाल किया गया है। मृतकों की पहचान राजेश साहू पिता मोहन साहू (29वर्ष ) तथा राजू उर्फ नयन (35वर्ष) निवासी लखोली के रूप में हुई।

एसएसपी बीएस ध्रुव ने मौके पर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देकर संदेहियों की तलाश के लिए अलग-अलग पार्टियां रवाना की गई। एसएसपी ने बताया कि घटना परस्पर बदले की भावना से किया जाना प्रतीत हो रहा है। फिर भी पुलिस सभी एंगल्स पर अनुसंधान जारी रखते हुए आरोपियों की तलाश में लगी है। आरोपी जल्दी ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...