बिलासपुर

नाराज होकर घर छोड़ने वाली युवती को पुलिस ने परिजनों को सौंपा सकुशल, पिता ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – लॉक डाउन में एकबार फिर सरकंडा पुलिस का संवेदनशील चेहरा सामने आया है। जहाँ एक परिवार से बिछड़े बेटी को उनसे मिलाने में सरकंडा पुलिस ने अहम भूमिका निभाई है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को सरकंडा थाना क्षेत्र में रहने वाले प्रार्थी प्रकाश साहू ने थाने में अपनी 18 वर्षीय बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। जहाँ उन्होंने जानकारी देते हुए बताया था की उनकी बेटी शनिवार से अचानक कही चली गई है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नही चल पा रहा है। जिससे निराश और घबराए परिजनों ने मामले की शिकायत सरकंडा पुलिस से की। उक्त मामले की संवदेनशीलता के मद्देनजर सरकंडा पुलिस ने तत्काल युवती की तलाश शुरू की। जहाँ उन्हें सूचना मिली कि राजकिशोर नगर के पास एक युवती देखी गई है। जिसपर तुरंत पुलिस मौके पर पहुँची जहाँ बीएसएनएल टावर के पास युवती मिली। इस दौरान उसने पूछताछ में बताया कि वह घरेलू विवाद को लेकर घर से निकल गई थी तथा घर जाने के लिए बोलने पर वह घर वालों के साथ जाने को तैयार नहीं हो रही थी, जिसपर सरकंडा थाने लाकर युवती को समझाइश दी गई। जिसके वह अपने माता पिता के साथ घर जाने को तैयार हुई।

error: Content is protected !!
Letest
दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग... एनटीपीसी सीपत के GEM-2026 का भावपूर्ण समापन...121 बेटियों ने हासिल किया आत्मविश्वास और जीवन कौशल का ... विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने पैसे मांगने का आरोप.... प्रधान आरक्षक निलंबित, ढाबे में शराब पिलाने की सुविधा देना पड़ा महंगा... संचालक सहित छह लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम... तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प...