रतनपुर

खनन माफिया बेखौफ हो कर दे रहे अपने काम को अंजाम, खूंटाघाट के पहाड़ो से मुरूम निकाल कर प्राकृतिक सुंदरता को कर रहे नष्ट

रमेश राजपूत

रतनपुर – खूंटाघाट क्षेत्र के रैनपुर में अवैध खनन का धंधा बेरोकटोक जारी है। खनन माफिया बेधड़क अपने काम को अंजाम दे रहे हैं। खनिज विभाग  के अधिकारी अवैध खनन के इस धंधे पर अंकुश लगा पाने में पूरी तरह से अक्षम साबित हो रहे हैं।

आरोप तो यहां तक लग रहा है कि खनिज विभाग की मिलीभगत से ही यह धंधा जोरो से फलफूल रहा है। बताया जा रहा है कि खनन माफिया खूंटाघाट से लगे डुबान क्षेत्र के पहाड़ो से अवैध मुरूम खनन कर उसे बेच रहे हैं।

जिससे खूंटाघाट की प्राकृतिक सुंदरता नष्ट हो रही है। यह सब खनिज विभाग की जानकारी में है फिर भी वो इन खनन माफिया पर हाथ डालने से कतरा रहे हैं। आरोप तो यह भी लगाया जा रहा है कि खनन माफिया खनिज विभाग के अफसरों को मालामाल कर बेखौफ हो कर अपना धंधा चला रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
सुलह कराने गए युवक की हत्या...मोपका चौक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ...