मस्तूरी

दो पक्षो में मारपीट के बाद फिर हुई हिंसक वारदात, मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र अंतर्गत मल्हार चौकी के ग्राम बिनैका में मजदूरी के पैसे की लेनदेन की बात को लेकर गॉव के दो परिवारों के बीच विवाद मारपीट होने पर दोनो पक्षों को मामूली चोटें आई थी दोनो पक्षों द्वारा चौकी मल्हार में रिपोर्ट दर्ज कराने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था इसी बात को लेकर 10.03.21 को आरोपी ओमप्रकाश कुर्रे अपने लड़कों तथा कुछ बाहरी व्यक्तियों को बुलाकर दूसरे पक्ष के घर लाठी , डण्डा , लोहे का पाईप , कुल्हाड़ी लेकर योजनाबद्ध तरीके से दूसरे पक्ष के चैतराम के घर जाकर चैतराम पक्ष के लोगों को जान से मारने की नियत से उसके घर के आंगन मे जाकर जान लेवा हमला कर दिया गया जिससे चैतराम कोसले , रामेश्वर कोसले , कलेश कोसले , जगेश कोसले , रेशम बाई व अन्य उसके परिवार वालों को मारकर घायल कर दिये एवं मरा हुआ समझकर छोड़कर वहाँ से भाग गये

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा प्रकरण के आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित करने पर नगर पुलिस अधीक्षक सरकण्डा निमिषा पाण्डे द्वारा थाना प्रभारी मस्तूरी एवं चौकी प्रभारी मल्हार की टीम को लेकर तत्काल मौके पर गये और प्रकरण के आरोपी संजय कुर्रे पिता ओमप्रकाश कुर्रे, भावसिंह कुर्रे पिता ओमप्रकाश कुर्रे, राजेश कुर्रे पिता ओमप्रकाश कुर्रे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है वही प्रकरण के अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी मस्तुरी सुरेन्द्र चतुर्वेदी एवं थाना मस्तुरी की टीम तथा चौकी प्रभारी मल्हार हेमन्त पाटले एवं चौकी मल्हार की टीम का विशेष योगदान रहा ।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट...