मस्तूरी

सुने मकान का टूटा ताला, नगदी सहित हजारों का माल हुआ पार…. पीड़ित पहुँची थाने

उदय सिंह

पचपेड़ी – रोजी मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रही अकेली महिला के घर को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया बद्रिका बाई चौहान का घर पचपेड़ी थाना क्षेत्र के अमलडीहा में है और वह अकेली होने की वजह से बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र में रहकर मजदूरी करती है, गाँव के घर में वह ताला लगाकर आई थी,

जहाँ 19, 20 मार्च के दौरान किसी अज्ञात चोर ने दरवाजे का ताला तोड़कर कमरे अंदर रखे पेटी से सोने चांदी के गहनों सहित नगदी 60 हजार रुपए को पार कर दिया है। मामले में प्रार्थिया के भाई ने फोन पर चोरी की सूचना उसे दी, जिसके बाद उन्होंने घर पहुँच घर की हालत देखी और इस चोरी की शिकायत थाने में दर्ज कराई।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट...