रतनपुर

नगर सैनिक के घर चोरो का धावा, हजारों के माल पर किया हाथ साफ…मकान सुना छोड़ना पड़ा भारी

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर – ग्रामीण क्षेत्रों में चोरो की सक्रियता फिर से बढ़ने लगी है। इसी कड़ी में रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेंमरा (चपोरा) में अज्ञात चोरों में एक सुने मकान में धावा बोला है। जहाँ से चोरो ने सोने चांदी के जेवर सहित हजारों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मामले में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सेंमरा (चपोरा) में रहने वाली मीनाक्षी तंवर पेशे से नगर सैनिक है। जो वर्तमान में बिलासपुर में कार्यरत है। वह 5 अप्रैल को शाम घर मे ताला लगाकर अपने रिश्तेदार के शादी कार्यक्रम में बिरगहनी गई हुई थी।

जब वह 6 अप्रैल देर रात्रि घर पहुँची तो घर का दरवाजा खुला देख भौचक्की रह गई। जब वह घर के अंदर पहुँची तो घर के सारे समान अस्त व्यस्त थे। वही अलमारी भी खुली पड़ी थी। प्रार्थी की माने तो अज्ञात चोर सैमसंग कंपनी का एलईडी टी.व्ही. 32 इंच किमती 24000रू, किचन में रखे सेलो कंपनी का इंडेक्सन किमती 4500रू, कांसे का थाली 03 नग किमती 1500रू, तथा सोने की कान का झाला एक जोडी किमती 15800रू, एक सोने का लकेट तथा 6 नग दाना किमती 7100रू, एक जोडी चांदी का पायल किमती 5000रू, के समान चोरी कर ले गए। जिसकी कुल कीमत 57 हजार 900 बताई जा रही है। इधर उक्त मामले में प्रार्थी ने रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बहरहाल इस पूरे मामले में स्थानीय पुलिस तफ्तीश शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से हड़कंप, सुबह टहलने निकले लोगों में मची अफरा-तफरी, वन वि... बुलेट सवार बदमाशों का आतंक खत्म... लूट और मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, बिस्तर में सो रहे 10 वर्षीय मासूम को जहरीले करैत ने काटा... इलाज के दौरान हुई मौत, घर में पसरा मातम बकरी-बकरा चोरी कांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार...दुकान में काटकर बेचता था चोरी के जानवर महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर अब आधा शुल्क... छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला मस्तूरी : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर..1 युवक की मौत, एक गंभीर किसान स्कूल में गायत्री यज्ञ का आयोजन, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की मनाई गई पांचवीं पुण्यतिथि बिलासपुर के श्री शिशु भवन हॉस्पिटल में डीएनबी शिक्षा को मिली नई पहचान, अनुभवी विशेषज्ञों के मार्गदर्... आईएएस ट्रांसफर:- छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों के प्रभार में बड़ा बदलाव...कई जिले के कलेक्टर भी बद... 25 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर, दर्दनाक मौत... सीपत की बोरी फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल,