मस्तूरीशिक्षा

कर्रा के सरकारी स्कूल में प्रार्थना के बाद छुट्टी घोषित कर देने के मामले में शो कॉज नोटिस नोटिस जारी

उदय सिंह

शिक्षा को भले ही मौलिक अधिकार का दर्जा दिया गया हो और सरकार भी तरह तरह की योजनाओं के माध्यम से शिक्षा के प्रचार-प्रसार के दावे करती हो, लेकिन सच्चाई यही है कि आज भी ग्रामीण स्कूलों में शिक्षा का स्तर बेहद दयनीय स्थिति में है। ग्रामीण स्कूलों के शिक्षक और हेड मास्टर यह जानते हैं कि उनके स्कूल में झांकने तक कोई अधिकारी नहीं आएगा इसलिए वे अपने नियम कायदे खुद तय करते हैं। ऐसा ही नजारा उस वक्त दिखा जब मस्तूरी के सीपत ग्राम पंचायत स्थित कर्रा के देहान पारा में मौजूद प्राथमिक स्कूल ने में कक्षाएं लगाने की जगह प्रार्थना के बाद बच्चों को छुट्टी दे दी गयी। तर्क यह दिया गया कि संकुल में विदाई समारोह है इसलिए आज स्कूल की छुट्टी है । ऐसी ही छोटी-छोटी वजह से स्कूल में अघोषित छुट्टी जारी कर दी जाती है। जिससे यहां पढ़ाई बुरी तरह बाधित हो रही है। वैसे तो मस्तूरी क्षेत्र के अधिकांश स्कूलों का यही हाल है। प्रधान पाठक और शिक्षक अक्सर स्कूल से नदारद रहते हैं। एडमिशन लेने के बाद बच्चे रोज स्कूल जाते हैं और बिना पढ़ाई के ही लौट आते हैं, क्योंकि स्कूल में पढ़ाने को शिक्षक ही नहीं होते तो फिर पढ़ाई आगे बढ़ती ही नहीं। वही आए दिन किसी न किसी बहाने से स्कूल में छुट्टी घोषित कर दी जाती है। क्षेत्र के अभिभावकों ने इसे लेकर विकास खंड शिक्षा अधिकारी से शिकायत भी की है लेकिन शिक्षा विभाग भी ऐसी शिकायतों को लेकर खास संजीदा नजर नहीं आता। ग्राम पंचायत कर्रा के देहान पारा के स्कूल में बिना अधिकार छुट्टी घोषित कर स्कूल में ताला लगा दिए जाने के मामले को शिकायतों के बाद अब विभाग ने गंभीरता से लेने का दावा किया है और संबंधित दोषियों को शोकॉज नोटिस भी जारी किया गया है। देखना है कि इस कार्रवाई का कितना असर स्कूल के शिक्षक और प्रधान पाठक पर होता है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा:- बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई...एक युवक की मौत, सिविल लाइन पुलिस की हिरासत में आरोपी का हंगामा... ब्लेड से खुद पर किए वार, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल VIDEO:- रतनपुर और मस्तूरी में ACB का छापा, पटवारी और बिजली विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ... रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप....पीड़ित ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार चाकू की नोक पर युवक का अपहरण...50 हजार रुपये फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत...दो युवक घायल, तिफरा क्षेत्र में फिर ... मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी...जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में, चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी....नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार