बिलासपुर

ऑनलाइन माध्यम से ठगी का सिलसिला अब भी जारी, फिर महिला हुई ठगी का शिकार…बैंक अकाउंट से 35000 से अधिक राशि पार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – लगातार जागरूकता अभियान के बावजूद लोग आसानी से ऑनलाइन ठगी के शिकार हो रहे है, एक बार फिर ऐसे ही ठगों ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र की एक महिला को अपना शिकार बनाया है, महिला के पति गिरीश धुरियारी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी पत्नी के फ़ोन नंबर पर एक कॉल आया

जिसमे बताया कि उनको ऑफर के तहत एक राशि मिली है, जिसे लेने के लिए फ़ोन पे के माध्यम प्रोसेस कराया गया। महिला अज्ञात ठग के झांसे में आ गई उन्होंने अपनी जरूरी जानकारी उसे दे दी, जिसके बाद उनके बैंक ऑफ इंडिया के बैंक खाते से दो किस्तों में कुल 35986 रुपए निकाल लिए गए।

महिला को ठगी का अहसास होते ही उसने इसकी जानकारी अपने पति को दी जिसके बाद मामले की शिकायत थाने में की गई। फ़िलहाल घटना 8 अप्रैल की है जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा...