रायपुर

प्रदेश में फिर कोरोना ने मारी सेंचुरी,,तो वही न्यायधानी के 2 ब्लॉक समेत शहरी क्षेत्र से मिले 18 नए कोरोना मरीज

भुवनेश्वर बंजारेरायपुर-मंगलवार को एक बार फिर प्रदेश में 100 से अधिक नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। हैल्थ डिपार्टमेंट के अनुसार मंगलवार को तीन जिलों से सर्वाधिक मरीज सामने आए है। तो वही प्रदेश के 17 जिलों से कुल 105 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। जिनमे बिलासपुर,सुकमा,नारायणपुर से 18-18,सरगुजा से 12,रायपुर से 9,बलरामपुर से 8,राजनांदगांव से 7 और कोण्डागांव से 3,कोरबा,रायगढ़ कांकेर से 2-2 इसी तरह दुर्ग,गरियाबंद,सूरजपुर,जशपुर,बस्तर,दंतेवाड़ा के 1-1 मरीज शामिल है। वही 73 मरीजो को डिस्चार्ज किया गया है। जिन्हें मिलाकर अब प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या 4379 पहुँच गई है।तो वही 1084 एक्टिव मरीज है, जिनका इलाज जारी है। आपको बता दे मंगलवार को रायपुर के रहने वाले एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मृत्यु हुई है, बताया जा रहा है, व्यक्ति एक्यूट कोरोनरी सिंड्रोम निमोनिया,एक्यूट रीनल इंजुरी तथा सेफ्टिक शॉक से पीड़ित था। जिसे निजी हॉस्पिटल से रैफर कर डॉ बीआर अंबेडकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। जिसके बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजो के मौत का आकड़ा 20 पहुँच गया है।

न्यायधानी में हुआ कोरोना विस्फोट,अधिक्तर संक्रमितों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नही…रायपुर के बाद अब बिलासपुर जिले में भी कोरोना संक्रमित मरीजो की बाढ़ सी आने लगी है। इसी कड़ी में मंगलवार को शहरी क्षेत्र सहित अन्य दो ब्लॉक से 18 नए पॉजिटिव मरीज मिले है। ताज्जुब की बात यह है कि इनमें से 13 मरीजों की कोई भी ट्रैवल हिस्ट्री नही है। जिसमे पहला केस बिलासपुर आसमा सिटी में रहने वाले 46 वर्षीय व्यक्ति का है। जो पूर्व में कासिमपारा 65 वार्षिक महिला के दामाद के संपर्क में आया था। जिसका सैम्पल 11 जुलाई को संदेह के आधार पर लिया गया था। इसी तरह मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम खोरसी से 7 ग्रामीणों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमे 4 पुरुष और 3 महिला शामिल है, जो पूर्व में पॉजिटिव आए जवान के संपर्क मे थे।इसके अलावा बिल्हा ब्लॉक से 10 मजदूर भी कोरोना संक्रमति पाए गए हैं। 5 दूसरे राज्यों से लौटे हैं तो वही 5 की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। मालूम हो 21 साल का युवक और 20 साल की युवती दिल्ली से यात्रा कर लौटे थे। 35, 20 और 26 वर्ष का युवक मालदा वेस्ट बंगाल से अपने घर लौटे थे। जिसमे 7 मेल और तीन फीे-मेल शामिल है। सभी संदेहियों की 11 जुलाई को सेम्पलिंग हुई थी। जिनकी रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई है। 18 में से 17 मरीजों को शहर के कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है।तो वही 12 साल की बच्ची को एम्स रायपुर में भर्ती किया जा रहा है। इसी बीच राहत की बात यह है कि जिले के 9 मरीज को डिस्चार्ज भी किया गया है, जिनमे चिंगराजपारा, तिफरा के दो, राजकिशोर नगर के एक सहित शहर के 4 मरीज हैं, वही 5 मस्तूरी के केंवटाडीह के हैं। बतादें अब तक जिले में 228 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि अब भी जिले में 76 एक्टिव मरीज है जो कोरोना से लड़ रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत