राष्ट्रीय

वायरल हो रहा Whatsapp को गुलाबी रंग में बदलने वाला मैसेज, जानिए क्या है इसके पीछे की खतरनाक सच्चाई, हैक हो सकता है आपका फोन जाने बचने के उपाय….

रमेश राजपूत

नई दिल्ली- साइबर विशेषज्ञों ने लिंक के जरिये फोन पर भेजे जा रहे वायरस को लेकर आगाह किया है। इस लिंक में दावा किया जाता है कि वाट्सएप गुलाबी रंग का हो जाएगा और उसमें नई विशेषताएं जुड़ जाएंगी।

लिंक पर क्लिक करते ही हैक हो सकता है आपका फोन

साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार लिंक में दावा किया जाता है कि यह वाट्सएप की तरह से आधिकारिक अपडेट के लिए है, लेकिन लिंक पर क्लिक करते ही संबंधित उपयोगकर्ता का फोन हैक हो जाएगा और हो सकता है कि वे वाट्सएप का उपयोग नहीं कर पाए।

वाट्एप पिंक के नाम से किसी भी लिंक पर क्लिक नहीं करे

साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ राजशेखर राजहरिया ने सोशल मीडिया पर लिखा है, ‘वाट्सएप पिंक को लेकर सवाधान! एपीके डाउनलोड लिंक के साथ वाट्सएप ग्रुप वायरस फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। वाट्एप पिंक के नाम से किसी भी लिंक पर क्लिक नहीं करे। लिंक को क्लिक करने पर फोन का उपयोग करना मुश्किल हो जाएगा।’

गूगल या एप्पल के एप स्टोर के अलावा एपीके या अन्य मोबाइल एप को इंस्टॉल नहीं करें

साइबर सुरक्षा से जुड़ी कंपनी वोयागेर इंफोसेक के निदेशक जितेन जैन ने कहा कि उपयोगकर्ताओं को यह सलाह दी जाती है कि वे गूगल या एप्पल के आधिकारिक एप स्टोर के अलावा एपीके या अन्य मोबाइल एप को इंस्टॉल नहीं करें।

वाट्सएप ने कहा- संदिग्ध संदेश का जवाब देने से पहले पूरी जांच कर ले और सतर्क रुख अपनाएं

इस बारे में वाट्सएप ने कहा, ‘अगर किसी को संदिग्ध संदेश या ई-मेल समेत कोई संदेश आते हैं, उसका जवाब देने से पहले पूरी जांच कर ले और सतर्क रुख अपनाएं। वाट्सएप पर हम लोगों को सुझाव देते हैं कि हमने जो सुविधाएं दी हैं, उसका उपयाग करें और हमें रिपोर्ट भेजे, संपर्क के बारे में जानकारी दे या उसे ब्लॉक करें।’

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...