बिलासपुर

जिले के महुआ शराब के गढ़ में आबकारी विभाग ने की छापेमारी, फिर पकड़ी गई लाखों की कच्ची शराब और महुआ पास…7 आरोपियों पर की गई गैर जमानती कार्रवाई

रमेश राजपूत

बिलासपुर –  कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर के निर्देशन तथा उपायुक्त आबकारी नीतू नोतानी ठाकुर एवं सहायक आयुक्त आबकारी टी.पी. भूसाखरे के मार्गदर्शन में आगामी होली त्यौहार पर जिले में शराब के अवैध विक्रय तथा परिवहन पर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को तखतपुर वृत्त के चर्चित ग्राम सोनबंधा में 537 लीटर महुआ शराब और शराब बनाने योग्य 7760 किग्रा महुआ पास जप्त कर छ.ग. आबकारी अधिनियम के तहत् गैर जमानतीय 07 प्रकरण जिनमें शिवदास पिता अंजोरी सतनामी, टीकाराम पिता अंजोरी सतनामी, शेखर पिता समारू सतनामी, परमेश्वर पिता नैनाराम सतनामी, संजीत पिता बल्ले सतनामी, विजय पिता फागूराम सतनामी को आरोपी बनाया गया है, वही एक आरोपी फरार है , जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है, इनके अलावा जमानतीय प्रकरण के आरोपी पार्वती पति रमाकांत सुल्तान को मौके पर गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा किया गया है। कार्रवाई केे दौरान जप्त महूआ शराब का बाजार मूल्य 107400 / – रू . तथा शराब बनाने के लिए तैयार महुआ पास की कीमत 518000 / – रू . कुल 625400 रुपए आंका गया है । आबकारी विभाग की इस विशेष कार्रवाई में जिला अधिकारी आबकारी एस.के. द्धिवेदी , आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश पाण्डेय ,  आशीष कुमार सिंह , आनंद वर्मा , रमेश कुमार दुबे व परवीक्षाधीन आबकारी उपनिरीक्षक दीपक सिंह ठाकुर , अभिनव रायजादा , जया मेहर तथा जिले के आरक्षक शामिल रहे हैं । 

error: Content is protected !!
Letest
बारिश भी नहीं रोक सकी प्रशासन की मुहिम: सुकमा में समय रहते टले दो बाल विवाह, बेटियों का भविष्य हुआ स... रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा : ऋषभ चतुर्व... बिलासपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 निरीक्षकों के तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी सीपत:गुड़ी सरपंच पर घर में घुसकर दंपती पर जानलेवा हमले का आरोप...मामले में पीड़ित पक्ष पर ही एफआईआर दर... VIDEO बिलासपुर दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत पर 11 केवी लाइन बनी काल… करंट की चपेट में आने स... VIDEO बिलासपुर: आप प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा हुए सड़क हादसे का शिकार….बाइक सवार को बचाने के दौरान... VIDEO:- रील के चक्कर में मौत को दे रहे न्योता! एजुकेशन हब की सड़क पर सनरूफ से स्टंट, पुलिस अभियान का... बिलासपुर:- भूसे से भरे बेकाबू ट्रक का कहर: 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही महिला, शरीर के उड़े चिथड़े,... सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे...