बिल्हा

सहकारी बैंक के बाहर से किसान हुआ था उठाईगिरी का शिकार…पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सहकारी बैंक से किसान के साथ 16 हजार 600 रुपए की उठाई गिरी करने वाले दो आरोपियों को बिल्हा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला बिल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत जिला सहकारी बैंक बिल्हा का है। जहां सोमवार को पीड़ित शत्रुहन प्रसाद ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि कृषि संबंधित कार्यों के लिए पचास हजार रूपये 24 जून को जिला सहकारी बैंक से निकाला। 15000 अपने परिचित का ऋण दिया। 3000 खर्च किया बाकी रूपये थैला मे रखा था। इस दौरान बैंक में उसके पास बैठे व्यक्ति ने उठाई गिरी कर थैला समेत चेक बुक, आधार कार्ड, पेन कार्ड,मतदाता परिचय पत्र की छायाप्रतियो को पार कर दिया। जिसकी लिखित शिकायत प्रार्थी ने बिल्हा थाने में दर्ज कराई थी। जिसपर पुलिस ने जिला सहकारी बैंक पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज की जांच कि जिसके आधार पर पुलिस ने वार्ड क्रमांक 03 बिल्हा निवासी सिद्धार्थ चौहान उर्फ गदरू और अंकित चौहान उर्फ करीया को पकड़ा। जिन्होंने पूछताछ में बताया कि उक्त घटना को उन्होंने ही अंजाम दिया था। जिनके कब्जे से प्रार्थी के सभी दस्तावेज सहित सिद्धार्थ चौहान से 6220 रूपये और अंकित चौहान से 5020 रुपए पैसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। वही आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक नरेश चौहान, प्र आर अनिल साहु, आरक्षक संतोष मरकाम, रंजीत खलखो, गोवर्धन शर्मा का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज...