मस्तूरी

सांदीपनी ग्रुप में खेल पर्व 2026 का भव्य आगाज, छात्रों में दिखा उत्साह, अनुशासन और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन

उदय सिंह

मस्तूरी – स्थित सांदीपनी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में गुरुवार को तीन दिवसीय संदीपनी स्पोर्ट्स मीट 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। इस खेल महोत्सव की थीम “खेल पर्व” रखी गई है। उद्घाटन समारोह में खेल, अनुशासन और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर एस.एल. निराला, प्राचार्य, शासकीय जमुना प्रसाद वर्मा स्नातकोत्तर कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, बिलासपुर रहे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में श्री सुशील कुमार मिश्रा, स्पोर्ट्स ऑफिसर, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बिलासपुर तथा श्री जावेद अली, जनरल सेक्रेटरी, स्टैंड बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत विद्यार्थियों द्वारा तिलक एवं बैज लगाकर किया गया।
उद्घाटन समारोह की शुरुआत सरस्वती माता के समक्ष पुष्प अर्पण से हुई। इसके पश्चात चारों समूहों के चयनित प्रतिभागियों ने ड्रम की थाप पर अनुशासित मार्चपास्ट करते हुए खेल मैदान से मंच तक पहुंचकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच पर अतिथियों के आसन ग्रहण करने के बाद छत्तीसगढ़ी राजकीय गीत के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ।स्वागत भाषण डॉ. दीप्ति सिंह राठौड़, सहायक प्राध्यापक द्वारा दिया गया, जिसमें उन्होंने संस्थान की पृष्ठभूमि एवं विद्यार्थियों की उपलब्धियों की जानकारी दी। अतिथियों का स्वागत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।आशीर्वचन में मुख्य अतिथि प्रो. निराला ने सांदीपनी स्पोर्ट्स मीट की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसे अपने महाविद्यालय के खेल उत्सव से भी श्रेष्ठ बताया। उन्होंने विद्यार्थियों के अनुशासन, खेलों के प्रति समर्पण एवं उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विशेष अतिथि श्री मिश्रा ने अपने युवा जीवन के अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को खेलों के प्रति निरंतर समर्पित रहने की प्रेरणा दी तथा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं सांदीपनी खेल अधिकारी लखनलाल देवांगन के अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा की भूरी-भूरी प्रशंसा की। वहीं जावेद अली ने संस्थान एवं खेल गतिविधियों की सराहना करते हुए अपने फाउंडेशन की ओर से प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कार देने की घोषणा की।इसके पश्चात अतिथियों को महाविद्यालय प्रशासन एवं प्राचार्य द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। उद्घाटन के अगले चरण में मशाल प्रज्वलन एवं लैंप लाइटिंग की गई, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अतिथियों ने सहभागिता की। चारों समूहों के रंगों के अनुरूप गुब्बारों को आकाश में छोड़कर खेल पर्व की औपचारिक शुरुआत की गई।
प्रथम खेल के रूप में 100 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें पहले बालक एवं फिर बालिकाओं की दौड़ अतिथियों के संकेत पर प्रारंभ हुई। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती वर्षा साहिस, सहायक प्राध्यापक द्वारा प्रस्तुत किया गया।
इस कार्यक्रम के संरक्षक डायरेक्टर श्री महेंद्र चौबे एवं प्रशासनिक अधिकारी श्री विनीत चौबे की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही उद्घाटन समारोह में डॉ. पी. महेंद्र वर्मन, नर्सिंग प्रिंसिपल श्रीमती आर. सेंकाथिर सेल्वी, वाइस प्रिंसिपल डॉ. रीता सिंह, शिक्षा विभाग प्राचार्य, श्री सुनील प्रजापति (आईटीआई प्रिंसिपल), श्री देबयो ज्योति मुखर्जी (प्रिंसिपल, सांदीपनी पब्लिक स्कूल), श्री संजीव साहू (एडमिन) एवं श्री सुरेंद्र प्रसाद साहू सहित संस्थान के सभी शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि खेल पर्व 2026 का पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह आगामी शनिवार को आयोजित किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...