बिलासपुर

घर मे फांसी के फंदे पर लटकी मिली पति पत्नी की लाश, पुलिस जुटी जांच में…..कारणों का नही हुआ खुलासा

रमेश राजपूत

बिलासपुर – घर के कमरे में पति पत्नी की फांसी के फंदे पर झूलती लाश मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच कर अपनी कार्रवाई में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के यदुनंदन नगर क्षेत्र में रहने वाले पति-पत्नी ने घर में एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या की वजह अब तक अज्ञात है। पुलिस के अनुसार यदुनंदन नगर में किराए के मकान में रहने वाला सागर यादव एक दूध विक्रेता था, मृतका आरती यादव सागर की तीसरी पत्नी थी। वहीं इन्होंने किन कारणों से आत्महत्या की इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल कारणों की तलाश में पुलिस पूछताछ कर रही है, वही पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा होने की बात कही जा रही है, प्रारंभिक जांच में पुलिस आत्महत्या का मामला मानकर कार्रवाई में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा... 2 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार लालखदान से पिकअप वाहन की चोरी... अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज तखतपुर : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार..डिजिटल तकनीक से आरोपी तक पहुँची पुलिस, स्कूटी में छिपाकर गांजा सप्लाई का खेल बेनकाब...सिविल लाइन पुलिस ने की घेराबंदी, फेसबुक से दोस्ती... फिर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, युवती की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में बड़ा घोटाला उजागर, पचपेड़ी क्षेत्र के बहतरा धान खरीदी केंद्र ... मस्तूरी: जयरामनगर रेलवे फाटक अब 24 मार्च तक रहेगा बंद...इन रास्तों का करें उपयोग, शिक्षक हत्याकांड के फरार आरोपी ने घर पहुँचकर लगाई फांसी...पुलिस के हाथ लगने से पहले मौत को लगाया गले... VIDEO:- छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती…अब रायगढ़ जिले के तमनार में लहलहा रही थी हरियाली, मच... बिलासपुर: ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई... लाखों की नगदी और लग्जरी सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार