मल्हार

निजात अभियान:- नशे के खिलाफ लड़ाई में आम लोगों को साथ जोड़ने मल्हार पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली…लोगों से की गई अपील

हरिशंकर पांडेय

मल्हार – गुरुवार को मल्हार पुलिस ने निजात अभियान के तहत नगर में नशे के खिलाफ बड़ी रैली निकालकर लोगो को नशे से दूर रहने अपील की साथ ही किसी भी तरह के नशे के सामग्रियों की बिक्री नही हो, इसके लिए सभी को जागरूक रहने कहा गया। नशामुक्ति रैली में स्व सहायता समूह की महिलाओ के अलावा अन्य लोगो ने भी हिस्सा लिया।

चौकी प्रभारी प्रताप सिंह के नेतृत्व में निकली रैली बस स्टैंड से मेला चौक, देवांगन मोहल्ला, स्कुल चौक, बुधवारी बाजार चौक होते हुए माँ डिडनेश्वरी मंदिर पहुँची जहां नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कैवर्त ने पुलिस विभाग के द्वारा चलाई जा रही नशा मुक्ति अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि नशे की लत व इसका व्यापार हमारे समाज का सबसे बड़ा दुश्मन है

इसलिए सभी को मिलकर इससे लड़ना होगा और इस लड़ाई का प्रतिफल भी अच्छा मिलेगा। एल्डरमेन नवीन अग्रवाल ने कहा कि आज नशा ही समाज के लिए सबसे बड़ी समस्या है इसलिए इसके खात्मे के लिए आम लोगो को सहभागी बनना पड़ेगा साथ ही इसके कारोबार करने वालो की पहचान कर कानूनी कार्यवाही करवानी पड़ेगी। नारकोटिक्स, ड्रग्स व अवैध नशे के खिलाफ यह व्यापक अभियान समाज को नई दिशा देगी।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र...