बिलासपुर

न्यायधानी में फिर चाकूबाजी की घटना….शराब के लिए पैसे नही दिए तो युवक ने किया हमला

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- सोमवार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलीपारा में चाकूबाजी का मामला प्रकाश में आया है। जहा आरोपी युवक ने शराब पीने के लिए पैसा नही देने की बात पर युवक से मारपीट करते हुए अपने पास रखे चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इधर घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात तेलीपारा में दुर्गा उत्सव की तैयारी की जा रही थी। जहा कुछ लोग मां दुर्गा की प्रतिमा लेकर पंडाल में आ रहे थे। इसी कारण सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।

इसमें मसानगंज निवासी मोह शमीर ऊर्फ शम्मी रजा वहा मौजुद था। वह शराब के नशे में था। उसने और शराब पीने के लिए आर. के. बूट हाउस गली निवासी ओम कश्यप से रुपये मांगे। जब युवक ने पैसे देने से मना कर दिया तो आरोपी ने अपने पास रखे चाकू को निकालकर हमला कर दिया। घटना में अनिकेत कश्यप घायल हो गया। वही मामले की सुचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस...