रायपुर

सुटकेस में मिले अज्ञात शव की हुई शिनाख्त, कांग्रेस पार्षद का भतीजा था 6 दिनों से लापता…इसी बीच मिली उसकी लाश

रमेश राजपूत

रायपुर – राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में सूटकेस में मिले लाश की शिनाख्त हो गई है, जो खमतराई से पूर्व कांग्रेस पार्षद अंजली विभार पति राधेश्याम विभार का भतीजा जतिन राय है, गौरतलब है कि लाश सूटकेस में मिलने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था और सरगर्मी से मामले की जांच की जा रही थी। इसी दौरान मृतक की शिनाख्त हुई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक जतिन 9 फरवरी से गायब था जिसके 6 दिन बाद अब उसकी लाश चंडी नगर स्थित एक कुएं में बंद सूटकेस के अंदर मिली है।

जतिन के साथ क्या हुआ और उसकी हत्या किसने की यह बड़ा सवाल है, फ़िलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। रिश्तेदारों और दोस्तो से पूछताछ की जा रही है, इसी दौरान यह तथ्य भी सामने आए है कि जतिन को पैसों की जरूरत थी तो उसने अपने दोस्त के माध्यम अपनी मोपेड गिरवी रखकर 6 हजार रुपए लिए थे। जिसके बाद से युवक लापता हुआ था।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी: जयरामनगर रेलवे फाटक अब 24 मार्च तक रहेगा बंद...इन रास्तों का करें उपयोग, शिक्षक हत्याकांड के फरार आरोपी ने घर पहुँचकर लगाई फांसी...पुलिस के हाथ लगने से पहले मौत को लगाया गले... VIDEO:- छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती…अब रायगढ़ जिले के तमनार में लहलहा रही थी हरियाली, मच... बिलासपुर: ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई... लाखों की नगदी और लग्जरी सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार खनिज विभाग ने फिर की घेराबंदी, खनिजो का अवैध परिवहन करने वाले 5 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, खाद्य सुरक्षा विभाग हुआ अलर्ट..नवरात्रि और गर्मी को देखते हुए वाटर प्लांट और संस्थाओं की हुई जांच, प... सीपत: चखना सेंटर में सेना के जवान पर हमला...संचालक और कर्मचारियों ने की मारपीट,पुलिस कार्रवाई पर उठे... बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी